विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2023: आरसीबी के इस तेज गेंदबाज को मुंबई ने अगले सीजन के लिए बेस प्राइस पर किया ट्रेड

By Jagran NewsEdited By: Sanjay Savern
Published: Sat, 12 Nov 2022 09:07 PM (IST)

IPL 2023 इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए पहला ट्रेड मुंबई इंडियंस ने किया और इस फ्रेंचाइजी ने आरसीबी के ...और पढ़ें

मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी (एपी फोटो)
मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी (एपी फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। पांच बार की आइपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडार्फ को अगले सीजन यानी आइपीएल 2023 के लिए रायल चैलेंजर्स बैंगलोर से ट्रेड किया है। जेसन इस सीजन से पहले आरसीबी टीम का हिस्सा थे, लेकिन अगले सीजन में वो रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई के लिए गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे। आइपीएल ने ट्वीट करते हुए इस बात की घोषणा की और ये इस साल का पहला ट्रेड है। वैसे जेसन बेहरेनडार्फ इससे पहले मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा साल 2018 में रह चुके हैं। 

आइपीएल ने इसके लिए एक प्रेस रीलिज भी जारी किया और लिखा कि आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन को मुंबई ने टाटा आइपीएल 2023 सीजन के लिए आरसीबी से खरीद लिया है। मुंबई ने आरसीबी से इस तेज गेंदबाज को उनके बेस प्राइस 75 लाख रूपये में खरीदा। जेसन ने इससे पहले 2018 में मुंबई के खेला था जबकि साल 2021 में वो चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे तो वहीं साल 2022 में वो आरसीबी में शामिल हो गए। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अब तक 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम पर 7 विकेट दर्ज है तो वहीं उनका बेस्ट प्रदर्शन 21 रन देकर 4 विकेट रहा है। 

आपको बता दें कि आइपीएल 2023 के लिए मिनी आक्शन का आयोजन 23 दिसंबर को किया जाएगा, लेकिन इससे पहले मुंबई ने अपने रीलिज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआइ को सौंप दी है। मुंबई ने जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया है उसमें रोहित शर्मा, देवल्ड ब्रेविस, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, डेनियल सैम्स, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, ट्रिस्टन स्टब्स और तिलक वर्मा शामिल हैं तो वहीं मुंबई की टीम ने फैबियन एलेन, कीरोन पोलार्ड, टाइमल मिल्स, मयंक मारकंडे और ऋतिक शौकिन को रीलिज कर दिया है।