विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2023 में तहलका मचाने लौट रहा यह घातक गेंदबाज, Mumbai indians के बुमराह का बनेगा बॉलिंग पार्टनर

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Sat, 19 Nov 2022 09:11 AM (IST)

क्रिकबज के अनुसार IPL 2023 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस में एक स्टार खिलाड़ी की वापसी हो सकती है। फिलहाल ...और पढ़ें

मुंबई इंडियंस में लौट रहे जोफ्रा आर्चर। फाइल फोटो
मुंबई इंडियंस में लौट रहे जोफ्रा आर्चर। फाइल फोटो

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। IPL दुनिया भर में पंसद किया जाने वाला लोकप्रिय लीग बन चुका है। आइपीएल के इतिहास में दो सबसे सफल फ्रेंचाइजी रही हैं। एक मुंबई इंडियंस और दूसरी चेन्नई सुपर किंग्स।  मुंबई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की कप्तानी में चार बार आइपीएल का टाइटल जीता है। यहां खेलकर कई स्टार क्रिकेटर्स ने अपना करियर बनाया है।

क्रिकबज के अनुसार IPL 2023 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस में एक स्टार खिलाड़ी की वापसी हो सकती है। फिलहाल यह खिलाड़ी चोटिल चल रहा है। इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अपनी चोट से काफी तेजी से रिकवर कर रहे हैं।

घातक गेंदबाज है जोफ्रा आर्चर

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक जोफ्रा आर्चर आइपीएल के 16वें सीजन के लिए मुंबई इंडियंस टीम में वापसी कर सकते हैं। जोफ्रा आर्चर इस समय इंग्लैंड लायंस टीम के साथ संयुक्त अरब अमीरात में अपने रिहैबिलेटशन पर काम कर रहे हैं।

मुंबई ने 8 करोड़ में खरीदा था

गौरतलब हो कि मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के इस घातक गेंदबाज को 8 करोड़ रुपये में खरीदा था। तब वह फिट नहीं थे, लेकिन टीम ने जोफ्रा को बनाए रखा। इस बार भी मुंबई ने जोफ्रा आर्चर को रिलीज नहीं किया है। यानी वह अब भी टीम में बने हुए हैं।

बता दें कि मुंबई इंडियंस में जसप्रीत बुमराह पहले से ही मौजूद हैं। ऐसे में जोफ्रा आर्चर उनके बॉलिंग पार्टनर बन सकते हैं। इन दोनों ही गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी किसी भी टीम की बल्लेबाजी आक्रामण पर भारी पड़ सकती है।

फोटो क्रेडिट- ट्विटर

यह भी पढ़ें- IPL 2023 Auction: कैमरून ग्रीन आइपीएल में खेलेंगे या नहीं यह खिलाड़ी करेगा फैसला, पैट कमिंस ने खोला राज

यह भी पढ़ें- Vijay Hazare Trophy में लगातार तीन शतक जड़ने वाले इस खिलाड़ी को रिटेन नहीं करके क्या CSK ने कर दी बड़ी गलती