विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2019: अब क्या करेंगे विराट कोहली, कप्तानी भी फेल बल्ले ने भी साथ छोड़ा

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sun, 31 Mar 2019 08:33 PM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 12:04 AM (IST)

विराट की कप्तानी में बैंगलोर को लगातार तीसरे मैच में भी हार का सामना करना पड़ा। अब अपनी टीम को जीत दिलाना विराट को लिए बड़ी चुनौती है।

IPL 2019: अब क्या करेंगे विराट कोहली, कप्तानी भी फेल बल्ले ने भी साथ छोड़ा
IPL 2019: अब क्या करेंगे विराट कोहली, कप्तानी भी फेल बल्ले ने भी साथ छोड़ा

 नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2019 का सीजन अब तक तो विराट कोहली के लिए अच्छा नहीं बीता है। विराट की कप्तानी में टीम को लगातार तीन मैचों में हार मिली है वहीं उनकी बल्लेबाजी भी कुछ खास नहीं हो रही है। हैदराबाद के खिलाफ विराट की टीम को 118 रन से बड़ी हार मिली। अगर टीम इसी तरह से हारती रही तो विराट का आइपीएल खिताब जीतने का सपना टूट सकता है। 

विराट को बल्ले ने साथ छोड़ा

इसमें कोई शक नहीं कि विराट दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं, लेकिन आइपीएल में तो उनका प्रदर्शन अब तक तो ढ़ीला ही रहा है। पिछले तीन मैचों में विराट वो कमाल करते नहीं दिख रहे हैं जिसके लिए वो जाने जाते हैं। हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच में भी विराट कोहली अहम वक्त पर सिर्फ तीन पर पवेलियन लौट गए। पिछले तीन मैचों में विराट कोहली ने निराश करने वाला प्रदर्शन ही किया है। आइपीएल के पहले मैच में वो चेन्नई के खिलाफ 6 रन, दूसरे मैच में मुंबई के खिलाफ 46 रन और तीसरे मैच में हैदराबाद के खिलाफ वो सिर्फ 3 रन पर आउट हो गए। कप्तानी में भी विराट कुछ खास नहीं कर पा रहे और उनकी अगुआई में बैंगलोर को अब तक चेन्नई, मुंबई व हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। 

संदीप ने विराट का छठी बार किया शिकार

आइपीएल में अब तक विराट कोहली को आशीष नेहरा और संदीप शर्मा ने सबसे ज्यादा बार आउट किया है। आइपीएल के 11वें मैच में हैदराबाद के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने उन्हें छठी बार अपना शिकार बनाया। इस मैच में संदीप ने विराट को डेविड वार्नर के हाथों कैच आउट कर पवेलियन वापस भेज दिया। आइपीएल में अब तक संदीप शर्मा और आशीष नेहरा ने विराट को छह-छह बार आउट किया है जबकि धवन कुलकर्णी और मैक्लेघन ने चार-चार बार आउट किया है। 

Dismissing Kohli most times in IPL:

-6 A Nehra/ SANDEEP SHARMA

-4 D Kulkarni/ M McClenaghan

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।