विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2019: सबसे कम उम्र में आइपीएल में डेब्यू करने वाला तीसरा खिलाड़ी बना ये खिलाड़ी, इन दो खिलाड़ी को पीछे छोड़ा

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Thu, 11 Apr 2019 09:52 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 12:13 AM (IST)

चेन्नई के खिलाफ राजस्थान के लिए इस खिलाड़ी ने आइपीएल में अपना डेब्यू किया।

IPL 2019: सबसे कम उम्र में आइपीएल में डेब्यू करने वाला तीसरा खिलाड़ी बना ये खिलाड़ी, इन दो खिलाड़ी को पीछे छोड़ा
IPL 2019: सबसे कम उम्र में आइपीएल में डेब्यू करने वाला तीसरा खिलाड़ी बना ये खिलाड़ी, इन दो खिलाड़ी को पीछे छोड़ा

 नई दिल्ली, जेएनएन। आइपीएल के 25वें मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ राजस्थान की तरफ से रियान पराग ने डेब्यू किया। ये आइपीएल में उनका डेब्यू मैच था। रेयान अब आइपीएल इतिहास के तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने सबसे कम उम्र में अपना पदार्पण किया है। हालांकि रियान ने अपने पहले मैच में बल्ले से तो निराश किया। 

रियान पराग ने 17 वर्ष 152 दिन में किया डेब्यू

रियान आइपीएल में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 17 वर्ष 152 दिन की उम्र में चेन्नई के खिलाफ आइपीएल का पहला मैच खेला। आइपीएल में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी प्रयास रे बर्मन हैं जिन्होंने 16 वर्ष 157 दिन की उम्र में इस सीजन में अपना पहला मैच खेला था। आइपीएल में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी मुजीब उर रहमान थे जिन्होंने 17 वर्ष 11 दिन की उम्र में इस लीग में अपना पदार्पण किया था। आइपीएल में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले पांच खिलाड़ी ये हैं। 

-16 वर्ष 157 दिन- प्रयास रे बर्मन

-17 वर्ष 11 दिन- मुजीब उर रहमान

-17 वर्ष 152 दिन- रियान पराग

-17 वर्ष 177 दिन- सरफराज खान

-17 वर्ष 179 दिन- प्रदीप सांगवान

डेब्यू मैच में ऐसी रही रियान की बल्लेबाजी

चेन्नई के खिलाफ राजस्थान की तरफ से रियान सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने अपनी पारी में कुल 14 गेंदों का सामना किया और कुल 16 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में सिर्फ एक चौका लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 114.29 का रहा। रियान को शर्दुल ठाकुर ने अपना शिकार बनाया और उनका कैच विकेट के पीछे धौनी ने लपका। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।