विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2019: विराट की इस काबिलियत के फैन हैं जोस बटलर, खुद भी चाहते हैं वैसा करना

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Wed, 20 Mar 2019 04:51 PM (IST)Updated: Thu, 21 Mar 2019 12:41 AM (IST)

बटलर ने पिछले सीजन में 548 रन बनाए थे जिसमें पांच अर्धशतक शामिल थे।

IPL 2019: विराट की इस काबिलियत के फैन हैं जोस बटलर, खुद भी चाहते हैं वैसा करना
IPL 2019: विराट की इस काबिलियत के फैन हैं जोस बटलर, खुद भी चाहते हैं वैसा करना

नई दिल्ली, प्रेट्र। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा कि सही समय पर बेस्ट प्रदर्शन जैसा कुछ भी नहीं होता और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने लगातार शतक लगाकर ये साबित भी कर दिया है। जोस बटलर IPL में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं और पिछले सीजन में उन्होंने इस लीग में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि सही समय पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की सोच मेरे दिमाग या जेहन में नहीं आती है। 

जोस बटलर ने कहा कि कई बार लोग मौके पर अच्छे प्रदर्शन की बात करते हैं, लेकिन आप हर समय अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर सकते। बटलर ने विराट का उदाहरण देते हुए कहा कि वो अपने क्रिकेट करियर में अब तक तीनों प्रारूपों में कुल 66 शतक लगाए हैं। वो लगभग हर मैच में शतक लगा रहे हैं और ये नहीं सोचते कि मैं किसी अन्य मैच में अपना बेस्ट प्रदर्शन करूंगा। बटलर ने कहा कि विराट हमेशा अच्छा प्रदर्शन करते हैं और मैं भी उनकी इसी मानसिकता को अपनाना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि विदेशी खिलाड़ी होना अपने आप में नया अनुभव है। आप चार में से एक हैं ना कि ग्यारह में से एक खिलाड़ी हैं। 

जोस बटलर ने अपने आइपीएल करियर की शुरुआत वर्ष 2016 में की थी। इसके बाद से अब तक के तीन सीजन में उन्होंने कुल 37 मैच खेले हैं। इन मैचों में बटलर ने 34.67 की औसत से कुल 1075 रन बनाए हैं। पिछला सीजन बटलर के लिए काफी शानदार रहा था। पिछले सीजन में उन्होंने 13 मैचों में 54.80 की औसत से 548 रन बनाए थे। पिछले सीजन में उन्होंने पांच अर्धशतक भी लगाए थे और अपनी कमाल की बल्लेबाजी की वजह से सुर्खियों में आए थे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।