विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2019: डीसी के सलाहकार गांगुली ने कहा- पंत अगले 15 वर्षो तक भारत के लिए खेलेंगे

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Thu, 25 Apr 2019 04:15 AM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 07:14 AM (IST)

विश्व कप की भारतीय टीम में अतिरिक्त विकेटकीपर के तौर पर 21 वर्षीय पंत की जगह दिनेश कार्तिक को तरजीह दी गई है।

IPL 2019: डीसी के सलाहकार गांगुली ने कहा- पंत अगले 15 वर्षो तक भारत के लिए खेलेंगे
IPL 2019: डीसी के सलाहकार गांगुली ने कहा- पंत अगले 15 वर्षो तक भारत के लिए खेलेंगे

कोलकाता, प्रेट्र। पूर्व भारतीय कप्तान और आइपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार सौरव गांगुली का मानना है कि रिषभ पंत का विश्व कप टीम में जगह नहीं बना पाना भले ही निराशाजनक हो, लेकिन वह आगे आने वाले समय में कई विश्व कप खेलेंगे और कम से कम 15 वर्षो तक टीम इंडिया की जर्सी पहनेंगे।

विश्व कप की भारतीय टीम में अतिरिक्त विकेटकीपर के तौर पर 21 वर्षीय पंत की जगह दिनेश कार्तिक को तरजीह दी गई है। गांगुली ने कहा कि महेंद्र सिंह धौनी हमेशा नहीं खेलेंगे। कार्तिक भी हमेशा नहीं खेलेंगे।

रिषभ अगले बेहतरीन विकेटकीपर हैं। निश्चित रूप से रिषभ भविष्य हैं। उसके पास 15-16 साल हैं। मुझे नहीं लगता कि यह बड़ा झटका है और यह एक समस्या है। वह भले ही इस विश्व कप में नहीं खेलेंगे, लेकिन वह कई और विश्व कप में हिस्सा लेंगे। उनके लिए सब कुछ खत्म नहीं हुआ।

हालांकि गांगुली मानते हैं कि 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए यह एक बिलकुल संतुलित टीम है। उन्होंने कहा कि शायद मैं उन्हें चुन लेता (चयनकर्ता होने के तौर पर) लेकिन मुझे लगता है कि कार्तिक भी बहुत अच्छे हैं। यह अच्छी टीम है। मुझे नहीं लगता कि कई खिलाडि़यों की अनदेखी की गई। रिषभ का होना अच्छा होता लेकिन चीजें ऐसे ही चलती हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।