IPL 2019 समाप्त, अब T20 Mumbai League में होगी छक्कों की बरसात
IPL का 12वां सीजन समाप्त हो गया है। अब T20 Mumbai League की बारी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। IPL का 12वां सीजन समाप्त हो गया है। अब T20 Mumbai League की बारी है। टी 20 मुंबई लीग के दूसरे सीजन का आयोजन मंगलवार, 14 मई से मुंबई के ही वानखेड़े स्टेडियम में किया जाएगा। T20 Mumbai League में IPL की तरह आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर इस T20 Mumbai League के ब्रांड एंबेसडर हैं।
इस टी20 लीग में सचिन तेंदुलकर के बेटे और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर भी इस टूर्नामेंट में कई ब़़डे नामों के साथ खेलते नजर आएंगे। अर्जुन तेंदुलकर को आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब के लिए खेलेंगे। आकाश टाइगर्स ने अर्जुन को T20 Mumbai League के ऑक्शन में खिलाड़ियों की नीलामी में पांच लाख रुपए में खरीदा।
अर्जुन के अलावा मुंबई की रणजी टीम के नियमित सदस्य श्रेयस अय्यर (नमो बांद्रा ब्लास्टर्स), सूर्य कुमार यादव, आकाश पार्कर (ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नार्थ ईस्ट), शिवम दुबे, सिद्धेश लाड (शिवाजी पार्क लॉयंस) और पृथ्वी शॉ (नार्थ मुंबई पैंथर्स) भी इस टूर्नामेंट में नजर आएंगे।
जय बिस्टा, धुर्मिल मातकर (सोबो सुपरसोनिक्स), शुभम रंजने, तुषार देशपांडे (आर्क्स अंधेरी), एकनाथ केरकर (नमो बांद्रा ब्लास्टर्स)]के अलावा आदित्य तारे, सरफराज खान (ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स), धवल कुलकर्णी और शम्स मुलानी (आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब) जैसे खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में खेलेंगे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप