यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IPL 2019: फिट हुए हार्दिक पांड्या, जुड़े मुंबई इंडियंस के साथ और की प्रैक्टिस
हार्दिक पांड्या फिट हो गए हैं और वो मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़ गए हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 और वनडे सीरीज में नहीं खेलने वाले भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या फिट हो गए हैं। उन्होंने आइपीएल की अपनी टीम मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए हैं और अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया। हार्दिक पांड्या के पीठ के निचले हिस्से में खिंचाव की शिकायत हुई थी जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी जगह टीम में रवींद्र जडेजा को शामिल किया गया था।
मुंबई इंडियंस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि हार्दिक पांड्या के साथ उनके बड़े भाई कृणाल पांड्या भी घंसोली के रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क के क्रिकेट मैदान पर सीजन के पहले होने वाले अभ्यास कैंप में शामिल हुए। उस अधिकारी ने बताया कि हार्दिक ने शक्ति सहनशीलता प्रशिक्षण किया, लेकिन इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।
📸 #ShotOfTheDay 😍#CricketMeriJaan pic.twitter.com/ji1n59plDS
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 12, 2019
हार्दिक पांड्या ने भारत के लिए अब तक 11 टेस्ट, 45 वनडे और 38 टी 20 मैच खेले हैं। एक टेलीविजन कार्यक्रम में अपने विवादित बयान के बाद उन्हें कुछ मैचों के लिए बैन कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छी वापसी की। चोटिल होने की वजह से कंगारू टीम के खिलाफ अपने घर में क्रिकेट सीरीज खेलने से चूक गए।