यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IPL 2019 CSK vs KXIP: कमेंट्री कर रहे इस पूर्व क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी और गिरा चेन्नई का पहला विकेट
आकाश चोपड़ा ने ट्वीट किया और शेन वॉटसन कुछ ही वक्त बाद आउट हो गए।

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2019 के 18वें मैच के दौरान चेन्नई की बल्लेबाजी के वक्त मैच की कमेंट्री कर रहे पूर्व टेस्ट क्रिकेटर आकाश चोपड़ा की एक भविष्यवाणी काफी सटीक साबित हुई। चोपड़ा ने ट्वीट कर बताया कि चेन्नई का पहला विकेट गिरने ही वाला है और इसके ठीक तीन मिनट के बाद ही शेन वॉटसन आउट हो गए। अब आकाश का ये ट्वीट काफी सुर्खियों में आ गया है। क्रिकेट फैंस का ध्यान जब इस ट्वीट की तरफ गया तो कईयों ने उन्हें कमेंट्री छोड़कर ज्योतिषी बनने की सलाह तक दे डाली। इस मैच में आकाश के ट्वीट के बाद शेन अश्विन की गेंद पर सैम कुर्रन के हाथों कैच आउट हो गए। वॉट सन का विकेट गिरने के कुछ वक्त पहले ही आकाश ने ट्वीट कर लिखा की विकेट टाइम।
Wicket Time
— Aakash Chopra (@cricketaakash) April 6, 2019
अब आकाश चोपड़ा के इस ट्वीट पर कहीं कोई सवाल खड़ा ना हो जाए क्योंकि इससे पहले दिल्ली के विकेटकीपर रिषभ पंत को लेकर भी फिक्सिंग की बात उठी थी। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो गया था जिसमें वो चौके को लेकर कुछ ऐसा ही कहते सुने गए थे। इसके बाद काफी हंगामा हुआ था और इस मैच को फिक्सिंग से जोड़कर देखा जाने लगा था। हालांकि बाद में बीसीसीआइ ने इस मामले पर सफाई दी और इसे फर्जी वीडियों करार दिया था।