विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चोटिल शाकिब शाकिब अल हसन न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sat, 09 Feb 2019 07:39 PM (IST)

शाकिब-अल-हसन अंगुली की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

चोटिल शाकिब शाकिब अल हसन न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर
चोटिल शाकिब शाकिब अल हसन न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर

ढाका। बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब-अल-हसन अंगुली की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। शाकिब को बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के एक मैच के दौरान शुक्रवार को अंगुली में चोट लगी। बांग्लादेश टीम को न्यूजीलैंड दौरा करना है।

ढाका डायनामाइट्स के कप्तान शाकिब कोमिला विक्टोरियंस के खिलाफ हुए मैच में तिषारा पेररा की गेंद पर चोटिल हुए। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चिकित्सक डॉ देबाशीष चौधरी ने कहा कि मैच के बाद एक एक्स-रे किया गया और नतीजों से यह सुनिश्चित हो गया कि उनके बायें हाथ की अंगुली में चोट लगी है। करीब तीन सप्ताह तक शाकिब चोटिल अंगुली से कोई काम नहीं कर पाएंगे। शाकिब को पिछले वर्ष जनवरी में भी चोट लगी थी और संक्रमण के कारण वह नवंबर तक चोट से प्रभावित रहे थे।

बांग्लादेश को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत बुधवार से नेपियर में होगी। इसके लिए न्यूजीलैंड की टीम ने भी अपनी 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।