विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टेस्ट सीरीज के दौरान दांव पर होगी भारत की रैंकिंग, नंबर एक बने रहने के लिए करना होगा ये काम

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Mon, 03 Dec 2018 09:52 PM (IST)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान भारत की टीम रैंकिंग दांव पर होगी।

टेस्ट सीरीज के दौरान दांव पर होगी भारत की रैंकिंग, नंबर एक बने रहने के लिए करना होगा ये काम
टेस्ट सीरीज के दौरान दांव पर होगी भारत की रैंकिंग, नंबर एक बने रहने के लिए करना होगा ये काम

 दुबई, प्रेट्र। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय टीम की नंबर एक टेस्ट रैंकिंग दांव पर होगी। हालांकि भारतीय टीम के लिए अच्छी बात ये है कि अगर वो एक मैच ड्रॉ भी कर लेती है तो टॉप पर बनी रहेगी। टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया इस वक्त पांचवें नंबर पर है। आइसीसी द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक अगर ऑस्ट्रेलिया इस टेस्ट सीरीज में 4-0 से जीत दर्ज कर लेती है तो वो टेस्ट की नंबर एक टीम बन जाएगी। वहीं भारत को अपने स्थान पर बने रहने के लिए सिर्फ एक मैच ड्रॉ कराने की जरूरत है। 

टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज की बात करें तो विराट कोहली टॉप पर बने हुए हैं। बैन के कारण क्रिकेट से दूर चल रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ दूसरे जबकि न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज केन विलियमसन तीसरे नंबर पर हैं। गेंदबाजों की लिस्ट में भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा पांचवें नंबर पर हैं जबकि टीम के सीनियर स्पिनर आर अश्विन सातवें स्थान पर हैं। 

टीम रैंकिंग में भारत इस वक्त 116 अंक के साथ नंबर एक पर है जबकि 102 अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया पांचवें स्थान पर है। आइसीसी की तरफ से कहा गया है कि दोनों टीमों के बीच 14 अंक का फासला है और इसका ये मतलब है कि भारत आसानी से ये टेस्ट सीरीज जीत सकता है। हालांकि अगर भारतीय टीम इसमें विफल रहती है तो उसे अंक गंवाने पड़ेंगे। भारत अगर इस टेस्ट सीरीज को 4-0 से जीत लेता है तो उसके 120 अंक हो जाएंगे। इस स्थिति में ऑस्ट्रेलिया के 97 अंक ही रह जाएंगे। 

इस टेस्ट सीरीज में अगर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4-0 से हरा दिया तो उसके 110 अंक हो जाएंगे और वो टॉप पर पहुंच जाएगा और भारत तीसरे स्थान पर खिसक जाएगा। कंगारू टीम अगर 3-0 से जीत दर्ज करती है तो भारत के 109 जबकि ऑस्ट्रेलिया के 108 अंक हो जाएंगे। अगर ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में 3-1 से जीत दर्ज करता है तो भारत के 111 अंक हो जाएंगे जबकि कंगारू टीम के 107 अंक हो जाएंगे। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।