विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs WI: टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sat, 29 Sep 2018 09:03 PM (IST)Updated: Sun, 30 Sep 2018 08:48 AM (IST)

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया। मयंक अग्रवाल पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किए गए।

IND vs WI: टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
IND vs WI: टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

 नई दिल्ली, जेएनएन। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। मंयक अग्रवाल टीम में नया चेहरा हैं जबकि पृथ्वी शॉ को भी टीम में शामिल किया गया है। पृथ्वी को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। मयंक अग्रवाल इन दिनों लगातार घरेलू क्रिकेट में रन बना रहे हैं साथ ही इंडिया ए के लिए भी उन्होंने लगातार अच्छी बल्लेबाजी की है। उन्हें इसका इनाम मिला है। मयंक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एकमात्र अभ्यास मैच में बोर्ड इलेवन के लिए खेलते हुए 90 रन बनाए थे। 

इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के दौरान खराब बल्लेबाजी करने वाले ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय व शिखर धवन को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वहीं चोटिल इशांत शर्मा टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान पांड्या ने भी निराश किया था। 

विराट कोहली की कलाई में चोट लग गई थी और टेस्ट टीम का एलान उनकी चोट की रिपोर्ट आने के बाद की गई। विराट पूरी तरह से फिट हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट की कप्तानी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आर अश्विन भी अपनी चोट से उबर चुके हैं। उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया था और वो टीम में चयन के लिए उपलब्ध थे। अश्विन को टीम में शामिल कर लिया गया है। रिषभ पंत को एक बार फिर टेस्ट टीम का हिस्सा बनाया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान रिषभ की कुछ कमियां सामने आई थी हालांकि इंग्लिश टीम के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में उन्होंने बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी। 

एक बार फिर से हनुमा विहारी को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। हनुमा विहारी को भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान टीम इंडिया में शामिल किया गया था और उन्हें एक टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला था। वेस्टइंडीज के खिलाफ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया गया है जिससे कि दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तरोताजा रह सकें। तेज गेंदबाज मो. सिराज को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। सिराज ने भारत के लिए अब तक तीन टी20 मैच खेले हैं। महाराष्ट्र के तेज गेंदबाज शर्दुल ठाकुर भी टेस्ट टीम में चुने गए हैं। शर्दुल भारत के लिए वनडे और टी20 क्रिकेट खेल चुके हैं। 

भारतीय टेस्ट टीम-

विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, रिषभ पंत (विकेटकीपर), आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मो. शमी, उमेश यादव, मो. सिराज, शर्दुल ठाकुर। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।