विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vaibhav Suryavanshi इंटरनेशनल डेब्‍यू के लिए तैयार, आयरलैंड और इंग्‍लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान

Published: Sat, 06 Jun 2026 01:14 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम इस महीने के अंत में आयरलैंड का दौरा करेगी इसके बाद टीम इंग्‍लैंड जाएगी।

खत्‍म हुई मीटिंग।

खत्‍म हुई मीटिंग।

HighLights

  1. आयरलैंड से होंगे 2 टी20 मुकाबले 

  2. 1 जुलाई से शुरू होगा इंग्‍लैंड दौरा

  3. 5 टी20 और 3 वनडे मैच होंगे

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस महीने के अंत में आयरलैंड का दौरा करेगी इसके बाद टीम इंग्‍लैंड जाएगी। भारत को 26 जून से आयरलैंड के विरुद्ध उनके घर में दो टी-20 और एक जुलाई से इंग्लैंड में पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम इंडिया 14 जुलाई से इंग्लैंड में ही तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। 

मुंबई में हुई बैठक

इन सीरीज के लिए बीसीसीआई ने आज, शनिवार को भारतीय टीम का एलान किया गया। आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के अलावा जापान में होने वाले एशियाई खेलों और श्रीलंका के दौरे (बहुदिवसीय मैच) के लिए टीम इंडिया की टी20I टीम की घोषणा की गई। इससे पहले मेंस सेलेक्‍शन कमेंटी की बैठक मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में हुई। श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव के युग का अंत हो गया है। स्‍काई लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। 

वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका

बीसीसीआई की चयन समिति आईपीएल में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को टी-20 टीम में शामिल किया है। इसके अलावा आरसीबी को लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार को जगह नहीं मिली है। सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है। साथ ही तिलक वर्मा को उपकप्‍तानी की जिम्‍मेदारी दी गई है। 

 

 

 

आयरलैंड दौरा

  • पहला टी20: 26 जून
  • दूसरा टी20: 28 जून

भारत का इंग्‍लैंड दौरा

  • पहला टी20: 1 जुलाई
  • दूसरा टी20: 4 जुलाई
  • तीसरा टी20: 7 जुलाई
  • चौथा टी20: 9 जुलाई
  • पांचवां टी20: 11 जुलाई

वनडे शेड्यूल

  • पहला वनडे: 14 जुलाई
  • दूसरा वनडे: 16 जुलाई
  • तीसरा वनडे: 19 जुलाई

आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्‍तान), नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुदंर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्‍नोई, मोहम्‍मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।

इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्‍तान), नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुदंर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्‍नोई, मोहम्‍मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।

 

 

 

एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्‍तान), नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुदंर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्‍नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी।

 

 इंडिया ए टीम का एलान

 

 

यह भी पढ़ें- IPL का धमाल कर गया कमाल, वैभव सूर्यवंशी को मिला टीम इंडिया में मौका, अब तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड!

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: अगर Rohit Sharma हुए बाहर तो रेस में सबसे आगे ये 3 नाम, क्या Vaibhav Suryavanshi की लगेगी लॉटरी?