विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वनडे टीम में शामिल हुए रिषभ पंत, पहले दो वनडे के लिए टीम इंडिया का एलान

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Thu, 11 Oct 2018 05:58 PM (IST)Updated: Fri, 12 Oct 2018 09:26 AM (IST)

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो वनडे के लिए भारतीय टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया है।

वनडे टीम में शामिल हुए रिषभ पंत, पहले दो वनडे के लिए टीम इंडिया का एलान
वनडे टीम में शामिल हुए रिषभ पंत, पहले दो वनडे के लिए टीम इंडिया का एलान

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत व वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैच के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया। टीम में ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन को शामिल किया गया है जो वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं थे। धवन ने एशिया कप में भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था और मैन ऑफ द सीरीज बने थे। रिषभ पंत वनडे टीम में एकमात्र नया चेहरा हैं। 

रिषभ पंत वनडे टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। उन्हें दिनेश कार्तिक की जगह टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया गया है। रिषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपना डेब्यू किया था। इस बार वो वनडे सीरीज के लिए टीम में हैं लेकिन ये देखना होगा कि उन्हें वनडे में डेब्यू करने का मौका मिलता है या नहीं। रिषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में 114 रन की पारी खेली थी और उसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्होंने 92 रन बनाए थे। वहीं दिनेश कार्तिक को टेस्ट और वनडे टीम में मौका मिला था लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए थे जिसकी वजह से उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। केदार जाधव एशिया कप के फाइनल मैच में चोटिल हो गए थे और वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी टीम में जगह बनाने में कामयाब नहीं रहे। 

विराट कोहली एशिया कप के दौरान आराम करने के बाद वनडे टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। कयास ये लगाया जा रहा था कि इस वनडे सीरीज में विराट शायद आराम करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले जडेजा को वनडे टीम में शामिल कर लिया गया है। एशिया कप में हुए मुकाबलों के जरिए जडेजा ने अपनी उपयोगिता साबित की थी और उन्हें इसका इनाम मिला है। 

पहले दो वनडे मैचों के लिए एक बार फिर से जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया गया है। इन दोनों तेज गेंदबाजों को इंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भी आराम दिया गया था। मो. शमी टेस्ट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे और उन्हें टीम में शामिल किया गया है वहीं तेज गेंदबाज खलील अहमद भी टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। तेज गेंदबाज शर्दुल ठाकुर भी वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों के लिए टीम का हिस्सा हैं। शमी को एक वर्ष के बाद भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है। शमी ने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मैच पिछले वर्ष 28 सिंतबर को बेंगलुरू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। 

पहले दो वनडे के लिए भारतीय टीम-

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), रिषभ पंत, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मो. शमी, खलील अहमद, शर्दुल ठाकुर, लोकेश राहुल। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।