विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वारविकशायर के लिए अंतिम तीन काउंटी मैच खेलेंगे भारतीय तेज गेंदबाज मो. सिराज

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Thu, 18 Aug 2022 08:11 PM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 08:46 PM (IST)

मो. सिराज ने कहा कि मैं वारविकशायर (बीयर्स टीम) से जुड़ने के लिए बेताब हूं। मुझे हमेशा भारतीय टीम के ...और पढ़ें

मो. सिराज व विराट कोहली (एपी फोटो)
मो. सिराज व विराट कोहली (एपी फोटो)

बर्मिंघम, एजेंसी। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज सितंबर में वारविकशायर के लिए इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में खेलेंगे। सिराज वारविकशायर के सत्र के अंतिम तीन प्रथम श्रेणी मैचों में मैदान में उतरेंगे। वह इस समय जिंबाब्वे में वनडे सीरीज खेल रहे हैं, लेकिन भारत की टी-20 टीम में नहीं हैं।

वारविकशायर काउंटी क्लब ने कहा, 'हमने सिराज से काउंटी चैंपियनशिप सत्र के अंतिम तीन मैचों के लिए करार किया। 28 साल का यह खिलाड़ी 12 सितंबर (सोमवार) को समरसेट के विरुद्ध घरेलू मैच से पहले एजबेस्टन में पहुंच जाएगा।' दायें हाथ के तेज गेंदबाज ने जुलाई में एजबेस्टन में भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें और अंतिम टेस्ट की पहली पारी में 66 रन देकर चार विकेट झटके थे। इसके बाद उन्होंने तीन वनडे मैचों में छह विकेट चटकाए थे।

सिराज भारत के लिए सभी प्रारूपों में 27 मैचों में 57 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने कहा, 'मैं वारविकशायर (बीयर्स टीम) से जुड़ने के लिए बेताब हूं। मुझे हमेशा भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड में खेलने में मजा आया है और मैं काउंटी क्रिकेट का अनुभव हासिल करने के लिए उत्साहित हूं। एजबेस्टन विश्वस्तरीय स्टेडियम है और इस साल टेस्ट के लिए वहां जो माहौल था, वो काफी विशेष था। मैं सितंबर में खेलने के लिए उत्साहित हूं और आशा करता हूं कि टीम को सत्र का समापन अच्छी तरह करने में मदद करूंगा।'

सिराज इस सत्र में वारविकशायर का प्रतिनिधित्व करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले क्रुणाल पांड्या ने रायल लंदन कप वनडे चैंपियनशिप के लिए क्लब से करार किया था। आपको बता दें कि इस वक्त सिराज जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रहे हैं और उन्होंने इस टीम के खिलाफ पहले मैच में 8 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट हासिल किया। भारतीय टीम को पहले मैच में मेजबान टीम के खिलाफ 10 विकेट से जीत मिली। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।