विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शमी-हसीन विवाद: पत्नी से सुरक्षा के लिए मोहम्मद शमी ने मांगा गनर

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Fri, 28 Sep 2018 08:59 PM (IST)

शमी ने इंग्लैंड दौरे से वापस आकर जिलाधिकारी हेमंत कुमार से मुलाकात की थी।

शमी-हसीन विवाद: पत्नी से सुरक्षा के लिए मोहम्मद शमी ने मांगा गनर
शमी-हसीन विवाद: पत्नी से सुरक्षा के लिए मोहम्मद शमी ने मांगा गनर

अमरोहा, जेएनएन : पत्नी से चल रहे विवाद में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने सुरक्षा का हवाला देते हुए गनर उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को आवेदन सौंपा है। जिलाधिकारी ने आवेदन पत्र पर औपचारिकताएं पूरी करने का निर्देश दिया है।

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का अपनी पत्नी हसीनजहां से लगभग छह माह से विवाद चल रहा है। हसीन जहां ने उनके खिलाफ कोलकाता के अलीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मोहम्मद शमी जब टीम से नहीं खेलते हैं तो अधिकांश समय अपने गांव सहसपुर अलीनगर में परिजनों के साथ रहते हैं, हालांकि मोहम्मद शमी ने पिछले दिनों निजी सुरक्षा गार्ड रखे थे। बाद में उन्हें हटा दिया था। 

शमी ने इंग्लैंड दौरे से वापस आकर जिलाधिकारी हेमंत कुमार से मुलाकात की थी। इसी दिन वह अपने बड़े भाई हसीब अहमद के साथ एसपी डॉ. विपिन ताडा से भी मिले थे। उन्होंने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंप सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए जल्दी ही गनर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

 डीएम ने इस प्रार्थना पत्र पर अधीनस्थों को सभी पहलुओं पर जांच कर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, ताकि औपचारिकताएं पूर्ण कर क्रिकेटर को गनर उपलब्ध कराया जा सके।

क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए गनर उपलब्ध कराए जाने के लिए आवेदन मिला है। आवेदन पर कार्यवाही की जा रही है।- हेमंत कुमार, जिलाधिकारी अमरोहा

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।