विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन 2 क्रिकेटर्स के फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द बनने वाले हैं पिता!

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Sat, 13 Oct 2018 02:34 PM (IST)Updated: Sat, 13 Oct 2018 02:52 PM (IST)

मीडिया रिपोर्ट्स की बात पर विश्वास करे तो रोहित और भुवनेश्वर कुमार जल्द ही पिता बनने वाले हैं।

इन 2 क्रिकेटर्स के फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द बनने वाले हैं पिता!
इन 2 क्रिकेटर्स के फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द बनने वाले हैं पिता!

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत के दो स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल रहे हैं। रोहित को जहां टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली तो भुवनेशवर कुमार को ऑस्ट्रेलिया दौरे को देखते हुए आराम दिया गया है। अब इन दोनों खिलाड़ियों के फैंस के लिए बड़ी खुशी की खबर है। 

खबर है कि जल्द ही इन दोनों स्टार्स के घर में किलकारी गुंजने वाली है। दोनों ही खिलाड़ियों का परिवार जल्द ही दो से तीन का होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की बात पर विश्वास करे तो रोहित और भुवनेश्वर कुमार जल्द ही पिता बनने वाले हैं। 

रोहित शर्मा की शादी साल 2015 में रितिका सजदेह से हुई थी। दोनों ही शादी से पहले एक दूसरे को करीब 6 साल से जानते थे। शादी से पहले रितिका स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर के तौर पर काम करती थीं। इसके साथ ही वह रोहित की पसर्नल मैनेजर भी थी। रोहित ने रितिका को बोरिवली स्पोर्ट्स क्लब मुंबई में प्रपोज किया था, जिसके बाद दोनों ने अपनी जिंदगी साथ जीने का फैसला कियाष  

वहीं बात करें तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की तो वह अपनी पत्नी के साथ शादी के पहले कुछ दिनों तक रिलेशनशिप में रहे थे। स्वभाव से शर्मीले भुवी ने 23 नवंबर 2017 को शादी नूपुर से शादी कर ली, हालांकि दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते थे।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।