विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जीत की खुशी में कोच रवि शास्त्री ने कह दिया अपशब्द, अब हो रहे हैं ट्रोल

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Mon, 10 Dec 2018 02:43 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 10:37 AM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने जीत की खुशी में वो कह दिया जो शायद उन्हें नहीं बोलना चाहिए था।

जीत की खुशी में कोच रवि शास्त्री ने कह दिया अपशब्द, अब हो रहे हैं ट्रोल
जीत की खुशी में कोच रवि शास्त्री ने कह दिया अपशब्द, अब हो रहे हैं ट्रोल

 नई दिल्ली, जेएनएन। एडिलेड टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से हरा दिया और इस टेस्ट सीरीज में बेहतरीन शुरुआत की। इस मैदान पर भारतीय टीम को किसी टेस्ट मैच में 15 वर्ष बाद जीत नसीब हुई। इससे पहले वर्ष 2003 में भारत ने यहां जीत दर्ज की थी। इस जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी तो खुश थे ही कोच रवि शास्त्री भी काफी खुश नजर आए। 

भारत की जीत के बाद कोच रवि शास्त्री मैदान पर आए और इस जीत पर अपनी बातें कही। इस दौरान गावस्कर से बातचीत करते हुए कुछ ऐसा कह गए जिसके बाद वो फैंस के निशाने पर आ गए हैं। शास्त्री बात करते हुए टीम और खिलाड़ियों का जिक्र किया साथ ही साथ उन्होंने मैच के रोमांच के बारे में भी कुछ बातें कही। इसके अलावा भावना में बहकर वो हिंदी में कुछ अपशब्द भी कह गए। 

सुनील गावस्कर की बात पर शास्त्री ने कहा कि वो हिंदी में कुछ कहना चाहते हैं। उन्होंने कहा बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे लेकिन उसके बाद उन्होंने ऐसी बात कही जो शायद उनके लिए शोभा नहीं देता था। उनके इस अपशब्द के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा है। हांलांकि उन्होंने जो बातें कही थीं उसे लिखना यहां उचित नहीं है।

फिलहाल शास्त्री को जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया जा रहा है।

आपको बता दें कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 323 रन का लक्ष्य दिया था लेकिन कंगारू टीम 291 रन पर ऑल आउट हो गई और भारत को 31 रन से जीत मिली। भारत अब चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।