विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली का जलवा, जडेजा दूसरे नंबर पर तो पृथ्वी शॉ ने भी खोला खाता

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 12 Oct 2018 07:08 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 13 Oct 2018 09:44 AM (GMT+05:30)

इस वक्त विराट के 936 रेटिंग अंक हैं और वह अपनी सर्वश्रेष्ठ रेटिंग से केवल एक अंक पीछे हैं।

टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली का जलवा, जडेजा दूसरे नंबर पर तो पृथ्वी शॉ ने भी खोला खाता
टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली का जलवा, जडेजा दूसरे नंबर पर तो पृथ्वी शॉ ने भी खोला खाता

दुबई, प्रेट्र। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 139 रन की पारी के दम पर बल्लेबाजी टेस्ट रैंकिंग में अपने शीर्ष स्थान को मजबूती प्रदान की है। कोहली के 936 रेटिंग अंक हैं और वह अपनी सर्वश्रेष्ठ रेटिंग से केवल एक अंक पीछे हैं जो उन्होंने इंग्लैंड में साउथैंप्टन टेस्ट में हासिल की थी।

स्पिनर कुलदीप यादव ने राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में छह विकेट लिए थे। इस प्रदर्शन की मदद से वह 16 पायदान की छलांग लगाकर 52वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ने वाले रविंद्र जडेजा बल्लेबाजों की रैंकिंग में छह पायदान चढ़कर 51वें स्थान पर पहुंच गए। मैच में उन्होंने चार विकेट भी लिए थे ऐसे में वह ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष स्थान पर काबिज शाकिब अल हसन से केवल तीन अंक पीछे रह गए हैं।

पृथ्वी ने 73वें स्थान के साथ खोला खाता : राजकोट में अपने टेस्ट करियर की प्रभावशाली शुरुआत करने वाले भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 73वें पायदान के साथ टेस्ट रैंकिंग में खाता खोला। वहीं वेस्टइंडीज के रोस्टन चेस चार पायदान ऊपर चढ़कर 41वें पर पहुंच गए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टेस्ट मैचों में पदार्पण करने वाले एरोन फिंच 72वें स्थान पर हैं। उन्होंने दुबई टेस्ट में 62 और 49 रन की पारियां खेलीं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने दुबई टेस्ट में 85 और 141 रन की दो बेहतरीन पारी खेलकर पहली बार शीर्ष-10 में एंट्री की। वह नौ पायदान चढ़कर 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। वहीं कंगारू कप्तान टिम पेन भी पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी पारी में नाबाद 61 रन की पारी खेलकर 49वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान की तरफ से मुहम्मद हफीज ने वापसी पर बल्लेबाजों की सूची में 45वें स्थान पर जगह बनाई।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।