विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विराट ने अपने पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड का कुछ ऐसे मनाया जन्मदिन, वायरल हुआ वीडियो

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Thu, 28 Feb 2019 07:49 PM (IST)Updated: Fri, 01 Mar 2019 07:14 AM (IST)

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड का जन्मदिन मनाया।

विराट ने अपने पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड का कुछ ऐसे मनाया जन्मदिन, वायरल हुआ वीडियो
विराट ने अपने पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड का कुछ ऐसे मनाया जन्मदिन, वायरल हुआ वीडियो

 नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज व टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बेहद सादगी के साथ विराट ने अपने पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड फैजल खान का जन्मदिन मनाया। अब विराट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि फैजल केक काट रहे हैं और विराट उनके लिए गाना गा रहा है। इसके बाद फैजल उन्हें केक खिलाते हैं और फिर विराट भी उन्हें केक खिलाते हैं। फिर विराट ने फैजल को एक गिफ्ट भी दिया। विराट के इस व्यवहार से फैजल काफी खुश नजर आ रहे थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Sweet #viratkohli celebrates his security personnel #faizalkhan birthday while on work 👍😃😎

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

क्रिकेट के मैदान पर बेहद आक्रमक नजर आने वाले विराट ने अपने सिक्योरिटी गार्ड का इस तरह से जन्मदिन मनाकर ये साबित कर दिया कि वो कितन सहृदय हैं। विराट कई बार मैच के दौरान या फिर मैच के बाद अपने फैंस के साथ तस्वीर क्लिक करते दिख जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट ने ब्रिसबेन में ग्राउंड कर्मचारिों के साथ तस्वीर खींचवाते नजर आए थे। पिछले वर्ष बीसीसीआइ ने नवंबर के दौरान एक ट्वीट किया था जिसमें विराट कोहली अपने अलग-अलग फैन के साथ फोटो लेते हुए नजर आ रहे थे। इस बात से पता लगता है कि विराट कोहली क्रिकेट मैदान के बाहर भी लोगों से मिलना-जुलना कितना पसंद करते हैं।

हालांकि एक-दो मौके पर विराट अपने आक्रामक तेवर के लिए ट्रोल भी हो चुके हैं। पिछले वर्ष नवंबर के महीने में विराट ने एक क्रिकेट फैन को गुस्से में आकर देश छोड़ने की बात कह डाली थी। उस दर्शक ने कहा था कि उसे भारतीय बल्लेबाजों के बजाए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को बल्लेबाजी करते देखना ज्यादा पसंद है। इसके बाद विराट ने उस क्रिकेट फैन से देश को छोड़ने की बात कह दी थी और इसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया था। 

इस वक्त विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज के लिए व्यस्त हैं। इससे पहले विराट की कप्तानी में भारत को पहली बार टी20 सीरीज में अपने घर में कंगारू टीम के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। मेहमान टीम ने भारत को दो मैचों की टी 20 सीरीज में 2-0 से हरा दिया था। अब वनडे सीरीज की बारी है और भारत की कोशिश होगी कि ये सीरीज जीतकर वो टी 20 सीरीज मे मिली हार का बदला दे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।