विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में नंबर एक स्थान पर बरकरार हैं भारत के ये दो दिग्गज क्रिकेटर

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Mon, 08 Oct 2018 04:26 PM (IST)Updated: Mon, 08 Oct 2018 05:19 PM (IST)

आइसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम दूसरे नंबर पर है।

वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में नंबर एक स्थान पर बरकरार हैं भारत के ये दो दिग्गज क्रिकेटर
वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में नंबर एक स्थान पर बरकरार हैं भारत के ये दो दिग्गज क्रिकेटर

 दुबई, प्रेट्र। आइसीसी की ताजा वनडे रैकिंग में बल्लेबाजी में भारतीय कप्तान विराट कोहली जबकि गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने अपने नंबर एक की पोजीशन को बरकरार रखा है। बल्लेबाजी में विराट 884 अंक के साथ नंबर एक पर जबकि रोहित शर्मा 842 रेटिंग अंक के साथ नंबर दो पर हैं। टॉप टेन बल्लेबाजों में शिखर धवन 802 अंक के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नंबर एक पर है और उनके कुल 797 अंक हैं जबकि चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव 700 प्वाइंट के साथ तीसके नंबर पर हैं। अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान गेंदबाजी रैंकिंग में 788 अंक के साथ दूसरे नंबर पर हैं। भारत के दूसरे स्पिन गेंदबाज टॉप टेन के बेहद करीब पहुंच गए हैं और वो 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वनडे टीम रैंकिंग में भारतीय टीम 122 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है जबकि इंग्लैंड पहले स्थान पर है और उसके 127 अंक हैं। 

इंग्लैंड की टीम को श्रीलंका के साथ 10 अक्टूबर से वनडे सीरीज खेलनी है। अगर इंग्लैंड ये सीरीज जीता जाता है तो वो नंबर एक स्थान पर बरकरार रहेगा लेकिन अगर उसे हार मिलती है तो भारत नंबर एक पर आ जाएगा, लेकिन इसके लिए भारत को भी वेस्टइंडीज को पांच वनडे मैचों की सीरीज में हराना होगा। वहीं भारत व इंग्लैंड की टीम वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ जीत जाती है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे और इसके बाद भारत के 123 जबकि इंग्लैंड के 128 अंक हो जाएंगे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 21 अक्टूबर से होगा। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।