विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांचवें वनडे में रोहित शर्मा खेल सकते हैं बड़ी पारी, वजह जानकार चौंक जाएंगे आप!

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 01 Feb 2019 05:51 PM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 12:58 AM (IST)

क्या पांचवें वनडे में हिटमैन रोहित शर्मा करेंगे वापसी।

पांचवें वनडे में रोहित शर्मा खेल सकते हैं बड़ी पारी, वजह जानकार चौंक जाएंगे आप!
पांचवें वनडे में रोहित शर्मा खेल सकते हैं बड़ी पारी, वजह जानकार चौंक जाएंगे आप!

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज हिटमैन रोहित शर्मा अपनी वापसी के लिए जाने जाते हैं। रोहित के नाम पर वनडे में तीन दोहरा शतक है जो विश्व के किसी भी बल्लेबाज के नाम पर नहीं है। न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में रोहित का बल्ला नहीं चला साथ ही साथ भारतीय टीम को हार का भी सामना करना पड़ा। रोहित ने वनडे में अपने नौवें मैच में कप्तानी की थी और उन्हें हार झेलनी पड़ी साथ ही साथ ये उनका 200वां वनडे मुकाबला था। अब पांचवें वनडे मैच में रोहित पर ये दबाव जरूर होगा कि वो टीम के लिए बड़ी पारी खेलें साथ ही अपनी टीम को आखिरी मुकाबले में जीत भी दिलाएं। आपको एक ऐसे वाकये के बारे में बताते हैं जिससे उम्मीद बंधती है कि रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे में शानदार बल्लेबाजी करेंगे। 

वर्ष 2017 का दस दिसंबर जब भारतीय टीम धर्माशाला में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 112 रन पर ऑल आउट हो गई थी। इस मैच में भारतीय टीम को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान भी रोहित ही थे और वो सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद यानी 13 दिसंबर को अगला मैच मोहाली में हुआ और ये मैच इतिहास बन गया। इस मैच में रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाया और 208 रनों की पारी खेली। इस मैच में भारत को 141 रन से जीत मिली थी। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित की टीम चौथे वनडे में सिर्फ 92 रन पर आउट हो गई और टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। अब कीवी टीम के खिलाफ भारत को तीन फरवरी को आखिरी यानी पांचवां मैच खेलना है। ऐसे में शायद रोहित एक बार फिर से उसी तरह से वापसी करें और भारतीय टीम के लिए बड़ी पारी खेलें। वेलिंगटन में भारतीय टीम का रिकॉर्ड कुछ ऐसा रहा है। भारत ने इस मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच खेले हैं जिसमें टीम इंडिया को एक में जीत, एक में हार तो एक मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ था। फिलहाल पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने न्यूजीलैंड पर 3-1 की बढ़त बना रखी है। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।