विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले टी20 मैच से पहले भारत व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने पुलवामा शहीदों को इस तरह से दी श्रद्धांजलि

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sun, 24 Feb 2019 08:50 PM (GMT+05:30)

भारत व ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर्स ने आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा।

पहले टी20 मैच से पहले भारत व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने पुलवामा शहीदों को इस तरह से दी श्रद्धांजलि
पहले टी20 मैच से पहले भारत व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने पुलवामा शहीदों को इस तरह से दी श्रद्धांजलि

 नई दिल्ली, जेएनएन। विशाखापत्तनम में पहले टी20 मैच के शुरू होने से पहले भारत व ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 CRPF जवानों को श्रद्धांजलि दी। मैच शुरू होने के ठीक पहले राष्ट्रगान हुआ और इसके ठीक बाद शहीदों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। वहीं इस आतंकी घटना का विरोध जताते हुए भारतीय खिलाड़ी मैदान पर काली पट्टी बांधकर उतरे। 

जिस समय दोनों टीमों के खिलाड़ी शहीदों के सम्मान में अपना सिर झुकाकर खड़े थे उस वक्त स्टेडियम में मौजूद दर्शक भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। पूरा स्टेडियम नारों की आवाज से गुंज रहा था। आपको बता दें कि जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यानी 15 फरवरी को टी 20 और वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा की गई थी उसी वक्त बीसीसीआइ के कार्यकारी सचिन अमिताभ चौधरी ने आधिकारिक तौर पर कहा था कि पहले टी 20 मैच से पहले शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। 

शहीदों की सम्मान में मौन के वक्त भारतीय खिलाड़ियों के चेहरे पर मायूसी साफ तौर पर देखा जा रहा था। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी और सभी खिलाड़ियों ने उनके लिए दो मिनट का मौन रखा। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।