विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MCA और BCCI की लड़ाई में फंसी भारतीय महिला क्रिकेट टीम

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Wed, 17 Oct 2018 01:43 PM (IST)Updated: Thu, 18 Oct 2018 09:45 AM (IST)

भारतीय महिला टीम इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्डकप के लिए तैयारियों में जुटी है।

MCA और BCCI की लड़ाई में फंसी भारतीय महिला क्रिकेट टीम
MCA और BCCI की लड़ाई में फंसी भारतीय महिला क्रिकेट टीम

नई दिल्ली, जेएनएन। बीसीसीआइ और एमसीए के बीच विवाद के कारण भारतीय महिला क्रिकेट टीम को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बोर्ड के साथ विवाद होने की वजह से  मुंबई क्रिकेट ऐसोसिएशन ने बगावत कर दी है। इसी की वजह से महिला क्रिकेट टीम के लिए ही वानखेडे के दरवाजे बंद हो गए है।

भारतीय महिला टीम इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्डकप के लिए तैयारियों में जुटी है। इसी के तहत टीम का एक हफ्ते का कैंप वानखेडे में लगाया जाना था लेकिन एमसीए की बगावत के बाद टीम को ब्रेबॉर्न स्टेडियम में शिफ्ट करना पड़ा। महिला टी-20 वर्ल्डकप इसी साल नवंबर में खेला जाएगा। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल बीसीसीआइ ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच 29 अक्टूबर को होने वाला दूसरा वनडे मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में कराने का फैसला लिया गया था। पहले यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होना था। 

एमसीए की वित्तीय परेशानी के चलते बीसीसीआइ ने पिछले शुक्रवार को इस मैच को स्थानांतरित कर दिया था। संजय नायक और रवी सावंत ने बोर्ड के इस फैसले के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की और कहा कि यह अवैध व मनमानी तरीके से किया गया है, जबकि इसके लिए एमसीए को कोई नोटिस जारी नहीं किया। 

बुधवार को न्यायमूर्ति बीआर गवई की अध्यक्षता में एक खंडपीठ इस याचिका पर सुनवाई कर सकती है। याचिका में दावा किया गया है कि ब्रेबोर्न स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी नहीं कर सकता। वह केवल अभ्यास मैच की मेजबानी कर सकता है। ब्रेबोर्न स्टेडियम ने पिछली बार 2006 में वनडे मैच की मेजबानी की थी, जबकि टेस्ट मैच 2009 में हुआ था।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।