विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारत ने किया टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को पहली बार मिली जगह

Published: Sat, 24 Jan 2026 12:45 PM (IST)

मार्च में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी। इस मैच के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया ...और पढ़ें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एलान

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एलान

HighLights

  1. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारत ने किया टीम का एलान

  2. टीम इंडिया में हुई कई नई खिलाड़ियों की एंट्री

  3. मार्च में होगा एकमात्र टेस्ट मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बीसीसीआई ने मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाने वाले एक मात्र टेस्ट मैच के लिए अपनी महिला टीम का एलान कर दिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम टेस्ट काफी कम खेलती है। ऐसे में ये मैच उसके लिए काफी अहम होगा। टीम में कई नई खिलाड़ियों को जगह मिली है।

भारतीय महिला टीम ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 28 जून से एक जुलाई 2024 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई के एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला था। इस मैच के बाद अब भारतीय टीम खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में उतरेगी। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के हाथों में ही है। उप-कप्तान स्मृति मंधाना हैं।

इन खिलाड़ियों को पहली बार मिली जगह

टीम में कई खिलाड़ियों को पहली बार जगह मिली है। महिला वनडे वर्ल्ड कप में चोटिल होने वाली प्रतिका रावल टेस्ट क्रिकेट से वापसी कर रही हैं। उन्हें पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। उनके अलावा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़, स्पिनर वैष्णवी शर्मा, अमनजोत कौर और सयाली सटघरे को पहली बार टीम में शामिल किया गया है।

ये हैं पुरानी खिलाड़ी

नई खिलाड़ियों के अलावा टीम में कुछ अनुभवी नाम हैं। हरमनप्रीत और मंधाना के अलावा टीम में दो विकेटकीपर चुनी गई हैं। ऋचा घोष के अलावा दूसरी विकेटकीपर उमा छेत्री हैं। रेणुका ठाकुर, स्नेह राणा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा को भी टीम में जगह मिली है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), रेणुका ठाकुर, उमा छेत्री (विकेटकीपर), स्नेह राणा, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, वैष्णवी शर्मा, अमनजोत कौर, दीप्ति शर्मा, सयाली सटघरे।

यह भी पढ़ें- IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम के T20I और ODI स्क्वॉड का एलान, किसे-किसे मिला मौका?

यह भी पढ़ें- Smriti Mandhana ने शादी टूटने के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे नहीं लगता मैं प्यार...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।