विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे में बदलाव, इस दिन जारी होगा नया शेड्यूल

By Vikash GaurEdited By:
Published: Wed, 01 May 2019 05:17 PM (GMT+05:30)

इंग्लैंड और वेल्स में वर्ल्ड कप खेलने के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी। इससे पहले भारत के वेस्टइंडीज दौरे में कुछ बदलाव हुआ है।

टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे में बदलाव, इस दिन जारी होगा नया शेड्यूल
टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे में बदलाव, इस दिन जारी होगा नया शेड्यूल

नई दिल्ली, एएनआइ। इंग्लैंड और वेल्स में वर्ल्ड कप खेलने के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी। इससे पहले भारत के वेस्टइंडीज दौरे में कुछ बदलाव हुआ है। क्रिकेट वेस्ट इंडीज (CWI) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मिलकर ये बदलाव किया है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को बीसीसीआइ ने अर्जी दी थी। इसी के बाद इस दौरे को एक हफ्ते के लिए पीछे कर दिया है। हालांकि, इसकी अभी कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है।

भारत का वेस्टइंडीज दौरा अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू होगा, जो 4 सितंबर तक चलेगा। इसी दौरे के फाइनल डेट का एलान विंडीज क्रिकेट बोर्ड 13 मई को बोर्ड मीटिंग के बाद करेगा। आइसीसी के फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम के मुताबिक भारत वर्ल्ड कप के ठीक बाद वेस्टइंडीज में दो टेस्ट, तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाला है। लेकिन, बीसीसीआइ अपने प्लेयर्स को लंबे टूर के बाद आराम देना चाहती है। ऐसे में बीसीसीआइ ने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर इस टूर को एक हफ्ते के लिए पोस्टपोन कर दिया है।

बीसीसीआइ ने वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड से 3 दिन का एक वार्मअप मैच कराने की भी मांग की है। इसके अलावा इंडिया ए वेस्ट इंडीज में सीनियर टीम से पहले 3 चार दिवसीय मैच खेलने पहुंचेगी। इसी दौरे की फाइनल डेट अगले दो हफ्तों में सामने आएगी। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड कैरेबियन प्रीमियर लीग की डेट भी फाइनल करेगा, जिसके इस टूर्नामेंट की डेट भारत के दौरे से क्लेश ना करें।

बोर्ड ने पहले सीपीएल का सातवां सीजन 21 अगस्त से 27 सितंबर के बीच खेला जाना तय किया था। लेकिन, भारतीय टीम के विंडीज दौरे को देखते हुए अब इस लीग को 4 सितंबर से 12 अक्टूबर कर दिया गया है। सीपीएल को लेकर विंडीज क्रिकेट बोर्ड के सीऊओ जोनी ग्रेव ने एक बयान में कहा है कि T20 World Cup 2020 के लिए सीपीएल महत्वपूर्ण है। हम चाहते हैं नए खिलाड़ी और पुराने खिलाड़ी इस लीग में वर्ल्ड कप 2020 के लिए तैयारी करें। इसलिए हम नहीं चाहते कि ये लीग किसी सीरीज के साथ क्लेश करे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।