विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs WI: तो क्या इंदौर से बड़ौदा शिफ्ट हो जाएगा दूसरा ODI?

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Mon, 01 Oct 2018 12:58 PM (IST)

बीसीसीआइ से विवाद के बाद एमपीसीए ने मैच की मेजबानी करने से मना कर दिया

IND vs WI: तो क्या इंदौर से बड़ौदा शिफ्ट हो जाएगा दूसरा ODI?
IND vs WI: तो क्या इंदौर से बड़ौदा शिफ्ट हो जाएगा दूसरा ODI?

नई दिल्ली, जेएनएन। बीसीसीआइ और मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के विवाद के कारण भारत और वेस्टइंडीज मैच इंदौर से बड़ौदा शिफ्ट हो सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो बीसीसीआइ ने भी फैसला कर लिया और वेस्टइंडीज टीम भी बड़ौदा में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। दरअसल वेस्टइंडीज की टीम वहीं प्रैक्टिस कर रही थी और वहां मिलने वाली सुविधाओं से वह काफी संतुष्ट दिखी।

बीसीसीआइ से विवाद के बाद एमपीसीए ने मैच की मेजबानी करने से मना कर दिया, संघ की दलील में कहा गया है कि कम समय होने की वजह से उन्हें तैयारी का पर्याप्त समय नहीं मिला। अब अगर इंदौर में मैच नहीं हुआ तो उन फैंस का सोचिए जो अपने चहीते स्टार्स को पास से देखने का इंतजार कर रहे थे। एमपीसीए ने इसका कारण कुछ भी दिया हो लेकिन असल कहानी शायद हर किसी को पता है।

क्या है विवाद का कारण?

दरअसल एमपीसीए अपने सदस्यों को चार-चार मुफ्त पास देता है। बीते दिनों संविधान संशोधन के लिए हुई बैठक के दौरान जब सदस्यों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत मुफ्त पास की संख्या कम होने की जानकारी दी गई थी तो जमकर हंगामा हुआ था। कुछ सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए सचिव मिलिंद कनमडीकर से विवाद भी किया था। इसी तरह की व्यवहारिक समस्या अन्य राज्य संघों के सामने भी है। 

बीसीसीआइ ने एमपीसीए से करीब 1250 पास मांगे थे, जिसे देने में एमपीसीए को व्यवहारिक दिक्कतें आ रही थीं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत 10 प्रतिशत पास ही दिए जा सकते हैं।

बीसीसीआइ को पवेलियन के पास चाहिए थे और मुख्य पवेलियन की क्षमता 7200 है। ऐसे में पवेलियन के 720 से ज्यादा मुफ्त पास नहीं दिए जा सकते। एमपीसीए ने इस मामले में बोर्ड को अपना रख स्पष्ट करने के लिए कई बार रिमाइंडर भेजा था।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।