विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs WI: दूसरे टी20 में 'लोकल ब्वॉय' को मिलेगी टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में जगह!

By Viplove KumarEdited By:
Published: Sun, 08 Dec 2019 08:41 AM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 10:12 AM (IST)

India vs West Indies वैसे तो इस मैच के लिए टीम में बदालव की संभावना कम ही है लेकिन हो सकता है लोकल ब्वॉय को इस मैच में प्लेइंग इेलवन में शमिल किया जाए।

Ind vs WI: दूसरे टी20 में 'लोकल ब्वॉय' को मिलेगी टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में जगह!
Ind vs WI: दूसरे टी20 में 'लोकल ब्वॉय' को मिलेगी टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में जगह!

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ आज तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में खेलने उतरेगी। वैसे तो इस मैच के लिए टीम में बदलाव की संभावना कम ही है लेकिन हो सकता है लोकल ब्वॉय को इस मैच में प्लेइंग इेलवन में शमिल किया जाए। लोकल हीरो संजू सैमसन को त्रिवेंद्रम के दर्शक जरूर यहां खेलते देखना चाहेंगे।

हैदराबद में टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली के नाबाद 94 रन की बदौलत टी20 में अब तक के सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल कर इतिहास रचा। अब टीम इंडिया दूसरे मुकाबले में जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी। त्रिवेंद्रम में यहां के फैंस को अपने लोकल ब्वॉय के मैदान पर उतरने की उम्मीद रहेगी।

प्लेइंग इलेवन में मिलेगी लोकल ब्वॉय को जगह?

भारतीय टीम दूसरा मुकाबला त्रिवेंद्रम के ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेलने उतरेगी। यह टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का लोकल ग्राउंड है। संजू इस वक्त टीम इंडिया का हिस्सा हैं लेकिन उनको प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई है। बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की सीरीज में भी संजू को टीम में जगह दी गई थी लेकिन उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया। वेस्टइंडीज के खिलाफ चुनी गई टीम में संजू को जगह नहीं मिली थी लेकिन ओपनर शिखर धवन के चोटिल होने पर उनके टीम में शामिल किया गया।

संजू टीम में जगह बनाने वाले केरल के तीसरे खिलाड़ी

केरल के घरेलू मुकाबलों से टीम इंडिया तक पहुंचने वाले संजू इस टीम महज तीसरे खिलाड़ी हैं। टीनू योहाना और श्रीसंत ही भारतीय टीम में इससे पहले जगह बना पाए थे। दर्शकों को अपने लोकल हीरो के खेलने का इंतजार तो होगा लेकिन यह देखना होगा कि कप्तान कोहली और कोच शास्त्री किस खिलाड़ी को बाहर कर संजू सैमसन को प्लेइंग में जगह देते हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।