विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India vs West indies: जानिए, कब और कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा टी20 मैच लाइव

By Viplove KumarEdited By:
Published: Sun, 08 Dec 2019 09:01 AM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 10:12 AM (IST)

India vs West Indies आज शाम भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिवेंद्रम में खेलने उतरेगी।

India vs West indies: जानिए, कब और कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा टी20 मैच लाइव
India vs West indies: जानिए, कब और कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा टी20 मैच लाइव

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज शाम तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए अहम होगा। भारत ने सीरीज के पहले मुकाबले में धमाकेदार जीत हासिल की थी और अब वह दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। वहीं वेस्टइंडीज की टीम को सीरीज में बने रहना है तो यह मैच हर हाल में जीत ना होगा।

भारत ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के  सामने 208 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आतिशी पारी खेलकर भारत की जीत पक्की की। कोहली ने 50 गेंद पर नाबाद 94 रन की बेमिसाल पारी खेली थी। इसके अलावा ओपनर केएल राहुल ने भी अर्धशतक बनाया था।

कहां खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच मुकाबला ?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच 8 दिसंबर रविवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) के ग्रीनफील्ड स्टेडियम पर खेला जाना है।

कितने बजे से शुरू होगा दूसरा टी20 मैच ?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले 6.30 पर किया जाएगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें ?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत बनाम वेस्टइंडीज का दूसरा टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए आप हॉटस्टार पर जा सकते हैं।

इसके अलावा हिंदी में लाइव अपडेट्स के लिए आप www.jagran.comपर लॉगिन कर सकते हैं। यहां पर आपको हर मैच की अपडेट्स, लाइव स्कोर और नतीजे सबसे पहले पढ़ने को मिलेंगे।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।