विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs SA 3rd T20 Bengaluru Weather Update: फैंस के लिए बुरी खबर ! बैंगलुरू टी20 में बारिश बन सकती है विलेन

By Viplove KumarEdited By:
Published: Sun, 22 Sep 2019 08:56 AM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 03:48 PM (IST)

भारत और साउथ अफ्रीका के तीसरे टी20 में बारिश विलेन बन सकती है। मैच से पहले मौसम विभाग ने यहां रविवार को बारिश होने की आशंका जताई है।

Ind vs SA 3rd T20 Bengaluru Weather Update: फैंस के लिए बुरी खबर ! बैंगलुरू टी20 में बारिश बन सकती है विलेन
Ind vs SA 3rd T20 Bengaluru Weather Update: फैंस के लिए बुरी खबर ! बैंगलुरू टी20 में बारिश बन सकती है विलेन

नई दिल्ली, जेएनएन। India vs South Africa Bengaluru T20 match Weather Update: बैंगलुरू में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले पर बारिश का साया है। रविवार 22 सितंबर को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले जाने वाले इस मुकाबले में बारिश के खलल की आशंका जताई जा रही है।

भारतीय टीम तीन मैचों की इस सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। धर्मशाला में खेला जाने वाला सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद करना पड़ा था। मोहाली में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। सीरीज का तीसरा मुकाबला बैंगलुरू में खेला जाना है यहां भारत के पास इसे जीतने का मौका है जबकि साउथ अफ्रीका सीरीज बराबर कर सकती है।

रविवार को बारिश की संभावना

भारत और साउथ अफ्रीका के तीसरे टी20 में बारिश विलेन बन सकती है। मैच से पहले मौसम विभाग ने यहां रविवार को बारिश होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि मैच के वक्त आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। आज यहां बारिश की संभावना 27 फीसदी जताई गई है।

ओवर्स में हो सकती है कटौती

अगर इस मुकाबले के दौरान बारिश होती है तो मैच के 20 ओवर की जगह इसे घटाकर 15 या फिर 12 ओवर का किया जा सकता है। बारिश मैच के दूसरे हाफ में हुआ तो बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को मुश्किल हो सकती है। नियमों के मुताबित उनके पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम द्वारा बनाए गए लक्ष्य को संशोधित करने के बाद जीत का लक्ष्य दिया जाएगा।

वहीं पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए बारिश की वजह से मैदान पर पानी रह जाने से फील्डिंग और बॉलिंग में परेशानी आ सकती है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।