IND vs AUS: सिडनी में तीसरे दिन टीम इंडिया ने क्यों पहनी है पिंक जर्सी? दिल जीतने वाली है वजह
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है और इस दिन टीम इंडिया के खिलाड़ी पिंक जर्सी पहनकर उतरे हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ियों की जर्सी पर पीली धारियां हैं और उनके नाम नंबर पिंक कलर में लिखे हुए हैं। ऐसा देख फैंस के मन में सवाल उठ रहा होगा कि ऐसा क्यों है? हम बताते हैं आपको वजह।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है और जब टीम इंडिया के खिलाड़ी बल्लेबाजी करने आए तो उनकी जर्सी पर पिंक कलर की झलक थी। इसी रंग से उनके नाम और जर्सी नंबर लिखे थे। ये देख सभी हैरान रह गए कि आखिर ऐसा क्यों है। इसकी जो वजह है वो दिल जीतने वाली है। सिडनी टेस्ट को पिंक टेस्ट कहा जाता है और इसलिए ऑस्ट्रेलियाई टीम शुरू से ही पिंक रंग के साथ दिखी है।
सिडनी में जो न्यू ईयर टेस्ट होता है वो पिंक टेस्ट होता है। इसका कारण ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा हैं। उनका एक फाउंडेशन है जो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही महिलाओं की मदद करता है और इस मैच से जो भी पैसा मिलता है वो इस फाउंडेशन को बतौर चैरिटी में दिया जाता है और इसी कारण इसे पिंक टेस्ट कहा जाता है। मैक्ग्रा ने इसकी शुरुआत अपनी पत्नी जेन की याद में की थी जिनका निधन ब्रेस्ट कैंसर के कारण हो गया था।
यह भी पढ़ें- IND vs AUS: तीसरे दिन ही सिडनी फतह करेगी टीम इंडिया! WTC फाइनल की राह होगी आसान, समझिए पूरा गणित
दिन की शुरुआत में दिखी झलक
मैच के तीसरे दिन की जब शुरुआत हुई थी तब टीम इंडिया पिंक कारपेट पर मैदान पर आई और ग्लेन मैक्ग्रा से मिली जिन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को पिंक कैप दी। मैक्ग्रा का फाउंडेशन कैंसर के प्रति जागरुकता फैलता है और इसी कारण मैदान पर भी पिंक कलर के बोर्ड दिखते हैं और इसके विज्ञापन भी मैदान पर नजर आते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी आज पिंक कैप पहनी है। मैदान पर दर्शक भी पिंक रंग में रंगे दिखे हैं।
Indian players today in pink jersey Bumrah leading the team #INDvsAUS #AUSvIND pic.twitter.com/4ksG1WM8dr
— Aadhira (@trend_1O1) January 4, 2025
Everybody dressed in Pink ..
— Mudit 🇮🇳 (@MuditHastir) January 4, 2025
Even the Indian Kit ... To support the McGrath foundation..#JaneMcGrathDay #BreastCancer Awareness #AUSvIND #INDvsAUS pic.twitter.com/YOFNfq26aV
ऑस्ट्रेलिया को 162 रनों का टारगेट
मैच के तीसरे दिन भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि टीम मजबूत बढ़त हासिल करेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। भारत ने दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 141 रनों के साथ की थी। ऑस्ट्रेलिया ने बाकी के बचे चार विकेट जल्दी गिरा दिए। टीम इंडिया 157 रनों पर ढेर हो गई। पहली पारी के आधार पर भारत के पास चार रनों की बढ़त थी और इसी कारण ऑस्ट्रेलिया को 163 रनों का टारगेट मिला है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।