विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: विराट कोहली से नहीं हो रहा कंट्रोल, सुधरने का नाम नहीं ले रहे किंग, पत्नी अनुष्का भी हो गईं नाखुश, देखें Video

Published: Fri, 03 Jan 2025 11:03 AM (IST)

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। सिडनी टेस्ट मैच में ...और पढ़ें

विराट कोहली फिर ने तोड़ दिया पत्नी अनुष्का शर्मा का दिल
विराट कोहली फिर ने तोड़ दिया पत्नी अनुष्का शर्मा का दिल

HighLights

  1. IND vs AUS: विराट कोहली ने फिर दोहराई पुरानी गलती
  2. IND vs AUS: पत्नी अनुष्का शर्मा का तोड़ दिया दिल
  3. IND vs AUS: जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए विराट कोहली

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। खराब फॉर्म के कारण रोहित शर्मा ने तो अपने आप को सिडनी टेस्ट मैच में से बाहर कर लिया, लेकिन विराट कोहली का रनों का सूखा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में भी जारी है। इससे भी हैरानी वाली बात है कि कोहली का एक ही अंदाज में बार-बार आउट होना। सिडनी की कहानी में भी यही है। वही गलती और वही नतीजा। ऐसा लग रहा है कि विराट कोहली अपनी गलती सुधारना नहीं चाहते और बार-बार उसी तरह से आउट होना चाहते हैं।

कोहली के पास सिडनी टेस्ट मैच में चमकने का मौका था। कोहली के पास सिडनी टेस्ट मैच में लंबी पारी खेलने का मौका था और किस्मत भी उनके साथ दिख रही थी, बस कोहली को एक काम करना था। वो काम था कंट्रोल। विराट कोहली अगर थोड़ा कंट्रोल करते हुए संयम के साथ खेलते तो शायद बड़ी पारी खेल जाते।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: 'अपना समय लो बेटे...' स्टीव स्मिथ के उकसाने पर शुभमन गिल ने कर दी बचकानी गलती, तोहफे में दे बैठे अपना विकेट

ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर हुए आउट

विराट कोहली को जल्दी बल्लेबाजी करने आना पड़ा। वह इस मैच के आठवें ओवर में ही बैटिंग करने आ गए थे और पहली ही गेंद पर लगभग आउट हो गए थे। स्कॉट बोलैंड ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंकी जिसे कोहली ने डिफेंस किया। गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और स्लिप में गई जहां स्टीव स्मिथ ने डाइव मार कैच लपकने की कोशिश की, लेकिन कैच लपक नहीं पाए और गेंद हवा में उछाल दी। पास में ही खड़े मार्नस लाबुशेन ने कैच लिया। मैदानी अंपायर को संशय हुआ कि गेंद जमीन पर लगी है और उन्होंने तीसरे अंपायर की मदद ली। रिप्ले में दिखाया गया कि गेंद स्मिथ के हाथ में जाने के बाद हल्की से जमीन से लगी है और इसलिए तीसरे अंपायर ने कोहली को नॉट आउट करार दे दिया।

कोहली ने इसके बाद धैर्य के साथ बल्लेबाजी की और पहले सेशन के आखिरी तक टिके रहे। दूसरे सेशन में उनसे काफी उम्मीदें थीं। वह पैर जमाते हुए दिखाई दे रहे थे, लेकिन एक बार फिर ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद से छेड़खानी कर बैठे। बोलैंड ने गुड लैंग्थ पर ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंकी जिस पर कोहली खेलने गए और गेंद ने उनके बल्ला का किनारा लेकर स्लिप में खड़े बेयू वेबस्टर के हाथों का सफर तय किया। कोहली ने 69 गेंदों पर 17 रन बनाए।

पत्नी अनुष्का का टूटा दिल

कोहली जैसे-जैसे गेंदें खेलते जा रहे थे स्टैंड में बैठी उनकी पत्नी अनुष्का राहत की सांस ले रही थीं। उनको लग रहा था कि इस बार कोहली विकेट पर पैर जमा लंबी पारी खेल जाएंगे, लेकिन कोहली ने पूरे देश के साथ-साथ अपनी पत्नी का भी दिल तोड़ दिया। उनकी पत्नी कोहली का विकेट गिरने पर काफी निराश थीं।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: 'रोहित शर्मा ने अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल लिया', दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने सिडनी टेस्ट के बीच कह दी बहुत बड़ी बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।