विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India Vs Australia, विराट कोहली ने हासिल की ये शानदार उपलब्धि, विव रिचर्ड्स से निकले आगे

By TaniskEdited By:
Published: Mon, 04 Mar 2019 01:11 PM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2019 12:57 AM (IST)

India Vs Australiaपहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर कप्तान विराट कोहली ने 48वीं जीत दर्ज की। इस दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान सर विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ दिया।

India Vs Australia, विराट कोहली ने हासिल की ये शानदार उपलब्धि, विव रिचर्ड्स से निकले आगे
India Vs Australia, विराट कोहली ने हासिल की ये शानदार उपलब्धि, विव रिचर्ड्स से निकले आगे

नई दिल्ली, एजेंसी। India Vs Australia,पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक नया कीर्तिमान रचा। बतौर कप्तान विराट की यह 48वीं जीत थी। इस दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान सर विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ दिया।विराट कोहली ने टीम इंडिया की 64 मैचों में कप्तानी की है। वहीं वेस्टइंडीज को महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स ने 64 मैचों में 47 मैच जीते थे।

अगर 64 वनडे मैचों में अगर जीत दर्ज करने का ओवर ऑल रिकॉर्ड देखा जाये तो ये कीर्तिमान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज है। रिकी पोंटिंग ने 64 मैचों में से 51 एकदिवसीय क्रिकेट में जीत दर्ज की है। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइल लॉयड दूसरे नंबर हैं। उन्होंने 64 एकदिवसीय मैचों में से 50 मैच जीते हैं और कोहली तीसरे स्थान पर हैं। 

पांच वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने हैदराबाद में खेले गए पहले वनडे मैच में कंगारू टीम को 6 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 236 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन उस्मान ख्वाजा ने 50 और ग्लेन मैक्सवेल ने 40 रन बनाए। इस लक्ष्य को भारत ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। केदार जाधव ने 81* रनों की पारी खेली। उनके अलावा महेंद्र सिंह धौनी ने 59* रन बनाए। केदार जाधव को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। बता दें कि दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच मंगलवार पांच फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।