IND vs AUS: अश्विन की बात मानकर Varun Chakravarthy ने किया Travis Head का शिकार, काम कर गया अन्ना का प्लान
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड अक्सर भारत को परेशान करते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में भी सभी को उन्हीं का डर सता रहा था। हालांकि वरुण चक्रवर्ती ने उनकी समस्या का अंत कर दिया और उन्हें पवेलियन भेज दिया। वरुण ने जिस तरह से उन्हें आउट किया वो शायद अश्विन की बात सुनकर आए थे और उनके प्लान पर काम कर गए।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जब चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में सेमीफाइनल की भिड़ंत तय हुई थी तब सभी के मन में डर था। डर ट्रेविस हेड नाम के दानव का। दानव भावनात्मक लिहाज से कहना ठीक ही होगा क्योंकि इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारत को दो बार विश्व चैंपियन बनने से रोका। हालांकि, इस बार हेड का दांव चला नहीं। कारण है रविचंद्रन अश्विन का मास्टर प्लान जो रोहित शर्मा और वरुण चक्रवर्ती ने फॉलो किया भारत को राहत दी।
हेड अपने पैर जमाते दिख रहे थे। ऐसे में रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले वरुण चक्रवर्ती को बुलाया और फिर जो हुआ उसने करोड़ों भारतवासियों के चेहरे पर रौनक बिखेर दी। जो भी मैच देख रहा था वो खुशी मनाए बिना नहीं रह पाया।
यह भी पढ़ें- IND Vs AUS: Virat Kohli का भांगड़ा देखा क्या? बीच मैदान जबरदस्त मूव्स से ‘किंग’ ने जमाया माहौल- VIDEO
काम कर गया अश्विन का मास्टर प्लान
वरुण को रोहित ने नौवें ओवर में गेंद दी। ओवर की दूसरी ही गेंद पर हेड ने वरुण पर बड़ा शॉट मारने का प्रयास किया। गेंद हेड के बल्ले पर चढ़ी नहीं और ऊपरी किनारा लेकर हवा में गई। अब जो करना था वो भारत के उप-कप्तान शुभमन गिल को करना था। गिल जानते थे कि ये बहुत बड़ा विकेट है और इसलिए उन्होंने कोई गलती नहीं गिल ने कैच पकड़ा और इधर करोड़ों भारतवासियों के चेहर पर हंसी बिखेर दी।
वरुण ने जिस तरह से हेड को आउट किया वो प्लान अश्विन ने एक दिन पहले अपने यूट्यूब चैनल पर बता दिया था। ठीका वैसा ही हुआ। अश्विन ने कहा था, "नई गेंद वरुण को दें और उनसे हेड को ओवर द स्टम्पस गेंदबाजी करने को कहें। हेड अपने तीनों स्टम्प दिखाते हैं और फिर पैर निकालते हुए फील्ड के ऊपर से शॉट मारने की कोशिश करते हैं। नई गेंद से वरुण भारत को फायदा पहुंचा सकते हैं। ये शानदार प्रतिद्वंद्विता होगी।"
वरुण ने ऐसा ही किया। उन्होंने ओवर द स्टम्प गेंद फेंकी और फिर हेड ने पावरप्ले के रहते ऊपर से मारने की कोशिश की। नतीजा ये रहा कि गिल के हाथों में कैच चला गया और भारत को राहत मिली। हेड का स्कोर रहा 33 गेंद 39 रन पांच चौके और दो छक्के।
India's HEADACHE is gone! #VarunChakaravarthy weaves his magic on the field and brings a crucial breakthrough!
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 4, 2025
📺📱 Start watching FREE on JioHotstar : https://t.co/B3oHCeWFge#ChampionsTrophyOnJioStar 👉 #INDvAUS | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, Star Sports… pic.twitter.com/4bvzc5yE9x
आईसीसी इवेंट में हैं काल
हेड भारत के लिए काल हैं। उन्होंने 2023 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के खिलाफ शतक जमाया था और उससे विश्व चैंपियन बनने मौका छीना था। उस मैच में हेड ने 163 रनों की पारी खेली। वनडे वर्ल्ड कप-2023 के फाइनल में भी हेड ने भारत के खिलाफ शतक जमाया था और उसे विश्व विजेता बनने से रोका था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।