विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India vs Australia: भारत के लिए वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने धौनी, इस बल्लेबाज से निकले आगे

By TaniskEdited By:
Published: Sun, 03 Mar 2019 10:36 AM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 12:08 AM (IST)

India vs Australia महेंद्र सिंह धौनी वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने के रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

India vs Australia: भारत के लिए वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने धौनी, इस बल्लेबाज से निकले आगे
India vs Australia: भारत के लिए वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने धौनी, इस बल्लेबाज से निकले आगे

नई दिल्ली, एजेंसी। India vs Australia, महेंद्र सिंह धौनी ( Mahendra Singh Dhoni) ने वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने के रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ने शनिवार को हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच के दौरान ये उपलब्धि हासिल की।

धौनी ने पारी के 38 वें ओवर में नाथन कूल्टर नाइल की गेंद पर छक्का लगाया। इस सिक्स के साथ ही वे भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। धौनी के अलावा एकदिवसीय मैचों में भारत के लिए सबसे अधिक छक्का लगाने की सूची में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग जैसे बड़े नाम शामिल हैं। 

भारत के लिए वनडे में सर्वाधिक छक्के

महेंद्र सिंह धौनी-216

रोहित शर्मा-215

सचिन तेंदुलकर-195

सौरव गांगुली-189

युवराज सिंह-153

बता दें कि वनडे में धौनी ने 339 वनडे मैचों में कुल 223 छक्के लगाए हैं लेकिन इनमें से तीन मैच धौनी ने एशिया और आईसीसी इलेवन टीम के खेले थे। धौनी भारत के लिए वनडे में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय भी हैं। धौनी के बाद रोहित ने ये कारनामा किया था।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी (351) के नाम है। इसके बाद दूसरे स्थान पर क्रिस गेल (305) और तीसरे स्थान पर सनथ जयसूर्या (270) हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 6 विकेट से जीतकर 1-0 की बढ़त ले ली है। मेहमान टीम ने मेजबनों को निर्धारित 50 ओवर में 237 रनों का लक्ष्य दिया जिसे टीम इंडिया ने 10 गेंदे शेष रहते ही पूरा कर लिया। धौनी और जाधव ने 5वें विकेट के लिए 149 गेंदों पर 141* रन की साझेदारी की और टीम इंडिया को जीत दिलाई। धौनी ने अपनी इस पारी में 72 गेंदों पर 59 रन बनाए ।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।