विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट मैच के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए आई बुरी खबर, विकेटकीपर-बल्लेबाज हुआ पूरी सीरीज से बाहर

Published: Sun, 29 Dec 2024 10:32 AM (IST)

ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के बीच में बुरी ...और पढ़ें

मेलबर्न टेस्ट मैच के बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिली बुरी खबर
मेलबर्न टेस्ट मैच के बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिली बुरी खबर

HighLights

  1. IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम को बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच के बीच मिली बुरी खबर
  2. IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम का विकेटकीपर हुआ सीरीज से बाहर
  3. IND vs AUS: मिचेल स्टार्क को लेकर भी सता रहा है डर

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए मेलबर्न में खेला जा रहा चौथा टेस्ट मैच बुरा साबित होता दिख रहा है। पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा करने वाली मेजबान टीम अपनी दूसरी पारी में लड़खड़ा गई है। अब उसे इस मैच के बीच में एक और बुरी खबर मिली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम का खिलाड़ी पूरी सीरीज से बाहर हो गया है। ये खिलाड़ी है जोस इंग्लिस।

हालांकि, इंग्लिस मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं। वह टीम में एलेक्स कैरी के विकल्प के तौर पर शामिल किए गए थे। इंग्लिस को पिंडली में चोट है और इसी कारण वह सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसका साफ मतलब है कि वह तीन जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे।

यह भी पढ़ें- AUS vs IND: Yashasvi Jaiswal ने टपकाए 3 लड्डू कैच, कप्तान रोहित हुए आगबबूला; टीम इंडिया को कही ले ना डूबे ये गलती!

विकल्प का नहीं किया एलान

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक उनके विकल्प का एलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि नाथन मैकस्वानी या बेयू वेबस्टर को टीम में शामिल किया जा सकता है। ये दोनों बतौर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर टीम में आ सकते हैं। इन दोनों में से किसी एक को टीम में शामिल करने से ऑस्ट्रेलिया को अंतिम टेस्ट मैच में एक बल्लेबाजी विकल्प मिलेगा, अगर टीम मिचेल मार्श को आराम देने की सोचती है तो। मार्श ने चौथे टेस्ट मैच में ज्यादा गेंदबाजी नहीं की है। मैकस्वानी ने भारत के खिलाफ शुरुआती तीन मैचों में ओपनिंग की जिम्मेदारी निभाई थी।

स्टार्क की फिटनेस पर ही संदेह

इंग्लिस को टीम से बाहर हो ही गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिचेल स्टार्क की चिंता भी सता रही है। तीसरे दिन स्टार्क ने ज्यादा गेंदबाजी नहीं की थी। वहीं चौथे दिन उनके हाथ में गेंद देखी नहीं गई। एमसीजी टेस्ट मैच के तीसरे दिन गेंदबाजी करते हुए उन्हें पीठ में समस्या हुई थी। स्टार्क ने अपनी चोट की बात को खारिज किया था और कहा था कि वह 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। अगर स्टार्क को कुछ होता है तो ये ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।

यह भी पढ़ें- Jasprit Bumrah ने मेलबर्न में लिया अपना 200वां टेस्ट विकेट, किया वह काम जो टेस्ट में नहीं कर पाया कोई भी बॉलर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।