विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India vs Australia: वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को इटका, अभ्यास सत्र के दौरान धौनी चोटिल

By TaniskEdited By:
Published: Fri, 01 Mar 2019 03:06 PM (IST)

India vs Australia महेंद्र सिंह धौनी अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए। टीम के सहयोगी स्टाफ के सदस्य राघवेंद्र से थ्रोडाउन लेते हुए धौनी को दाहिने कलाई में चोट लग गई।

India vs Australia: वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को इटका, अभ्यास सत्र के दौरान धौनी चोटिल
India vs Australia: वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को इटका, अभ्यास सत्र के दौरान धौनी चोटिल

हैदराबाद, प्रेट्र। India vs Australia, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को शुरू हो रहे वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को जबरदस्त झटका लगा है। दरअसल टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी शुक्रवार को अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए। टीम के सहयोगी स्टाफ के सदस्य राघवेंद्र से थ्रोडाउन लेते हुए धौनी को दाहिने कलाई में चोट लग गई।

पूर्व भारतीय कप्तान अभ्यास सत्र के दौरान अन्य साथी खिलाड़ियों के थ्रोडाउन ले रहे थे। तभी राघवेन्द्र ने एक गेंद फेंकी और धौनी के दाहिने कलाई पर चोट लग गई। धौनी दर्द में थे और एहतियात के तौर पर उन्होंने उसके बाद बल्लेबाजी नहीं की। चोट कितनी गंभीर है और धौनी शनिवार को खेलेंगे की नहीं अभी इसकी जानकारी नहीं है।

यदि धौनी नहीं खेलते हैं, तो रिषभ पंत (Rishabh Pant) विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल होंगे।  टीम प्रबंधन अपने सभी बल्लेबाजी विकल्प परखने के लिए केएल राहुल (KL Rahul) और अंबाती रायडु (Ambati Rayudu) दोनों को अंतिम एकादश में शामिल कर सकती है। ऐसे में राहुल को विकेट के पीछे खड़ा होना पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी।

आपको बता दें कि धौनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी 20 मैच में काफी धीमी पारी खेली थी जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था, लेकिन इसके बाद उन्होंने दूसरे टी 20 मैच में तेज 40 रन की पारी खेली और कप्तान विराट के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की थी। धौनी ने अपनी पारी में तीन छक्के लगाए थे। अब धौनी ने टी 20 क्रिकेट में 50 से ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उन्होंने अपने 350 छक्के पूरे कर लिए। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।