विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम का हुआ एलान, इस खिलाड़ी को पहली बार मिली जगह

Published: Tue, 28 Jul 2026 09:21 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2026 10:59 AM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने श्रीलंका का दौरा करना है जहां वो दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है।

श्रीलंका दौरे के लिए टे्स्ट टीम का एलान

श्रीलंका दौरे के लिए टे्स्ट टीम का एलान

HighLights

  1. श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान

  2. सारांश जैन को मिला मौका

  3. जसप्रीत बुमराह को लेकर बना है सस्पेंस 

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में दो खिलाड़ियों को पहली बार जगह मिली है। वॉशिंगटन सुंदर का नाम टीम में नहीं है।

सुंदर को इंग्लैंड दौरे पर चोट लग गई थी और इसी कारण वह टीम से बाहर हैं। इस समय वह अपनी चोट पर काम कर रहे हैं। रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव भी टीम में हैं। बीसीसीआई ने बयान जारी कर बताया है कि सुंदर पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

नए खिलाड़ी को मिली जगह

वहीं वनडे डेब्यू कर प्रभावित करने वाले गुरनूर बराड़ को भी टेस्ट टीम में जगह मिली है। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने वनडे डेब्यू किया था और फिर इंग्लैंड भी गए थे। अब वह श्रीलंका भी जाएंगे, लेकिन जर्सी का रंग अलग होगा। वहीं सारांश जैन को भी पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है। मध्य प्रदेश से आने वाले इस ऑलराउंडर ने लगातार प्रभावित किया है। उनको सुंदर की जगह टीम में जगह मिली है। सारांश ऑफ स्पिनर हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।

 

बुमराह और सुदर्शन पर सस्पेंस

वहीं जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन का नाम टीम में तो है लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर है। अगर ये दोनों खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं तो फिर टीम में रहेंगे।

दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त के बीच गॉल में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो में खेला जाएगा। 

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम इस प्रकार है:-

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।

यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को रौंदने के बावजूद अभिषेक शर्मा हैं दुखी, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया अपना दर्द

यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी हो जाएंगे फेल अगर टीम मैनेजमेंट ने इस बात पर नहीं किया काम, वीवीएस लक्ष्मण ने दे दिए संकेत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।