T20 World Cup 2026: भारतीय टीम सुपर-8 में इन 3 तगड़ी टीमों से भिड़ेगी, ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने के बावजूद बढ़ी टेंशन
टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 की तस्वीर साफ हो गई है। ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो गई ...और पढ़ें
HighLights
सुपर-8 में 8 टीमों के बीच होगी टक्कर
सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी 4 टीम
8 मार्च को खेला जाएगा फाइनल मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 की तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो गई है। ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 की दौड़ से अब बाहर हो गई है और जिम्बाब्वे ने अपनी जगह पक्की कर ली है। सुपर-8 के ग्रुप 1 की 4 टीमें मिल गई हैं। इसमें भारतीय टीम के साथ ही साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे ने जगह बनाई है।
दूसरे ग्रुप में अभी 3 टीम (न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका) तय हो गई हैं। चौथे स्थान के लिए अमेरिका और पाकिस्तान में जंग है। जल्द ही सुपर-8 की सभी 8 टीमें मिल जाएंगी। ये इन टीमों के बीच सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टक्कर होगी।
भारत के ग्रुप में तगड़ी टीम
भारत के सुपर-8 के शेड्यूल की बात करें तो इसकी शुरुआत 22 फरवरी से होगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। इसके बाद 26 फरवरी को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम जिम्बाब्वे से टकराएगी। यह भिड़ंत चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी। सुपर -8 के आखिरी मैच में भारत का सामना वेस्टइंडीज से होगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा
सुपर-8 में भारत का शेड्यूल
- 22 फरवरी: बनाम साउथ अफ्रीका- अहमदाबाद
- 26 फरवरी: बनाम जिम्बाब्वे- चेन्नई
- 1 मार्च: बनाम वेस्टइंडीज- कोलकाता
सुपर-8 ग्रुप-1
जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, भारत
सुपर-8 ग्रुप-2
श्रीलंका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान/अमेरिका
टूर्नामेंट में भारत का सफर
टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। ग्रुप ए में मौजूद भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में अमेरिका को 29 रन से हराया था। इसके बाद दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मुकाबले में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से धूल चटाई।
रविवार को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से परास्त कर सुपर-8 का टिकट कटाया। अपने आखिरी ग्रुप मैच में टीम इंडिया की भिड़ंत नीदरलैंड से होगी। 18 फरवरी को यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।
