विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विराट ने अनुष्का के साथ पोस्ट की इतनी सुंदर तस्वीर की आप भी कह उठेंगे वाह

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 01 Feb 2019 09:13 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 02 Feb 2019 12:57 AM (GMT+05:30)

विराट कोहली को आगे के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए आराम दिया गया है।

विराट ने अनुष्का के साथ पोस्ट की इतनी सुंदर तस्वीर की आप भी कह उठेंगे वाह
विराट ने अनुष्का के साथ पोस्ट की इतनी सुंदर तस्वीर की आप भी कह उठेंगे वाह

 नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के रेगुलर कप्तान विराट कोहली इन दिनों अपनी पत्नी के साथ छुट्टियों का आनंद उठा रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले तीन मैचों में विराट ने टीम की कप्तानी करते हुए भारतीय टीम को सीरीज में जीत दिला दी थी। विराट को बाकी के बचे वनडे मैच और तीन मैचों की टी 20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। फिलहाल वो टीम का हिस्सा नहीं हैं और रोहित शर्मा कप्तान की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

अब छुट्टी पर चल रहे विराट ने सोशल साइट फेसबुक पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की जो बेहद खूबसूरत लग रही है। इस तस्वीर में विराट और उनकी पत्नी अनुष्का ने एक-दूसरे को पकड़ रखा है। विराट तस्वीर में काले रंग के कपड़ों में हैं तो वहीं अनुष्का काले और सफेद कपड़ों में नजर आ रही हैं। किसी नदी के किनारे खींची गई इस तस्वीर में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।  

विराट ने न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारतीय टीम को पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में जीत दिलाई थी और इतिहास रचा था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में विराट की कप्तानी में भारत ने पहली बार किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में जीत हासिल की थी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आगे वाले समय में टीम के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए विराट को आराम देने का फैसला किया था। अब वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत में होने वाले क्रिकेट सीरीज के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।