विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टेस्ट सीरीज के लिए विराट ने साथी खिलाड़ियों के साथ की खास ट्रेनिंग, शेयर की तस्वीर

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Mon, 03 Dec 2018 04:20 PM (IST)

कोहली अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों जसप्रीत बुमराह, रिषभ पंत व पार्थिव पटेल के साथ खास तरह के फिटनेस ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया।

टेस्ट सीरीज के लिए विराट ने साथी खिलाड़ियों के साथ की खास ट्रेनिंग, शेयर की तस्वीर
टेस्ट सीरीज के लिए विराट ने साथी खिलाड़ियों के साथ की खास ट्रेनिंग, शेयर की तस्वीर

 नई दिल्ली, जेएनएन। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों जसप्रीत बुमराह, रिषभ पंत व पार्थिव पटेल के साथ खास तरह की फिटनेस ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया। भारतीय टीम के क्रिकेटर्स सर्किट ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा ले रहे हैं जो धीरज और प्रतिरोध प्रशिक्षण का एक हिस्सा है। इस ट्रेनिंग के जरिए खिलाड़ी अपनी ताकत और मांसपेशियों को मजबूत बना रहे हैं। 

इस ट्रेनिंग सेशन के खत्म होने के बाद विराट ने अपने साथी खिलाड़ियों के साथ वाली अपनी तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जब आप ग्रुप में सर्किट ट्रेनिंग करते हो तो क्या होता है। 

इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ चार दिवसीय मैच के पहले ही दिन विराट ने इशांत शर्मा और मुरली विजय के साथ अलसुबह ही ये ट्रेनिंग की थी। भारत को अपना पहला मैच एडिलेड में खेलना है जबकि अन्य तीन मुकाबले पर्थ, मेलबॉर्न व सिडनी में खेला जाएगा। टेस्ट क्रिकेट में 24 शतक लगा चुके विराट का मानना है कि उन्हें अब किसी के सामने कुछ और साबित करने की जरूरत नहीं है और वो अपना सौ फीसदी मैदान पर देने के लिए तैयार हैं। टेस्ट क्रिकेट में 54 की औसत से रन बनाने वाले विराट ने कहा कि वो दूसरे देश में खेलते वक्त कुछ अलग महसूस करते हैं। 

इस बार टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम का मनोबल इस बात से जरूर उंचा होगा कि अभ्यास मैच में टीम के बल्लेबाजों ने रन बनाए और अच्छी बल्लेबाजी की। पिछले दौरे पर ऑस्ट्रेलिया आई भारतीय टीम को चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम को पहले दो टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा था जबकि आखिरी के दो मैच भारतीय टीम ने ड्रॉ करा लिए थे। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।