विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND-W vs ZIM-W 1st T20I: स्मृति मंधाना की कप्तानी में महिला टीम का नया आगाज, जानिए कब और कहां देखें ये मैच

Published: Fri, 16 Oct 2026 10:38 AM (IST)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज से स्मृति मंधाना की पूर्णकालिक कप्तानी में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज कर रही है।

स्मृति मंधाना की कप्तानी में नया आगाज करेगी टीम इंडिया

स्मृति मंधाना की कप्तानी में नया आगाज करेगी टीम इंडिया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज से एक नए युग में प्रवेश करने जा रही है। यह युग है स्मृति मंधाना का। हरमनप्रीत कौर के कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद मंधाना को भारतीय टीम की कमान मिली है और उनके नेतृत्व में भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ आज से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत करने जा रही है।

ऐसा नहीं है कि मंधाना ने पहले टीम की कप्तानी नहीं की हो। हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी में उन्होंने टीम की कप्तानी की थी, लेकिन अब वह फुलटाइम कप्तान हैं। सभी की नजरें मंधाना पर टिकी होंगी कि वह कैसे इस जिम्मेदारी को निभाती हैं।

भारत और जिम्बाब्वे पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

कब खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पहला टी20 मैच?

भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पहला टी20 मैच आज यानी 16 अक्टूबर, शुक्रवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पहला टी20 मैच?

भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पहला टी20 मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पहला टी20 मैच?

भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पहला टी20 मैच शाम सात बजे शुरू होगा। वहीं मुकाबले का टॉस 6:30 बजे शुरू होगा।

किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पहला टी20 मैच?

भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पहला टी20 मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

किस एप पर देख सकते हैं भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पहला टी20 मैच?

भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पहला टी20 मैच जियोहॉटस्टार एप पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- स्मृति मंधाना के निशाने पर विश्व रिकॉर्ड, जिंबाब्वे सीरीज में करेंगी वो कारनामा जो क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं हुआ

यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को रौंदने के बावजूद अभिषेक शर्मा हैं दुखी, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया अपना दर्द