विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND A vs NZ A: केएल राहुल ने कर दी बचकानी गलती, हिट विकेट आउट होकर कराई थू-थू; देखें Video

Published: Sun, 25 Oct 2026 11:15 AM (IST)

केएल राहुल का बल्ला न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ खेले जा रहे अभ्यास मैच में बुरी तरह से फेल हो गया। दोनों ...और पढ़ें

केएल राहुल का बल्ला फिर फेल

केएल राहुल का बल्ला फिर फेल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल इस समय इंडिया-ए के साथ न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रहे हैं। इस मैच की पहली पारी में तो वह बुरी तरह से फ्लॉप हुए थे और दूसरी पारी में जिस तरह से आउट हुए हैं उसने राहुल की जमकर थू-थू कराई है।

पहली पारी में राहुल खाता तक नहीं खोल पाए थे। दूसरी पारी में उन्होंने चार रन बनाए, लेकिन फिर ऐसी बचकानी गलती कर दी की उन्हें खुद अपने आप पर यकीन नहीं हुआ। उनका विकेट हासिल कर पूरी न्यूजीलैंड टीम झूम उठी।

हुए हिट विकेट

राहुल विकेट पर पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे तभी वह आउट हो गए। फ्रेशर शीट की गेंद पर राहुल ने डिफेंस किया और फिर गेंद टप्पा खाकर विकेट पर जाकर लगी जिससे राहुल हिट विकेट हो गए। यहां राहुल से गलती बल्ले को सही से गेंद के सामने न रखने की हो गई। राहुल ने बल्ला अपने पैरों के ज्यादा पीछे रखा था। यानी जब गेंद का बल्ले से संपर्क हुआ तो बल्ला राहुल के पैड से थोड़ा ज्यादा पीछे था जिससे गेंद को टप्पा खाकर विकेट पर जाने का समय मिल गया। अगर राहुल इसी गेंद को आगे खेलते तो बहुत संभावना है कि गेंद उनके पैर के आस-पास ही रहती या फिर पीछे भी जाती तो स्टम्प के पास से निकल जाती।

 

यशस्वी भी हुए फेल

इस मैच में सिर्फ राहुल ही नहीं बल्कि यशस्वी जायसवाल का बल्ला भी फेल रहा। दूसरी पारी में उन्होंने पांच रन ही बनाए। पहली पारी में भी वह सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हो गए थे। राहुल और यशस्वी भारत की टेस्ट टीम के नियमित ओपनर हैं और इसी के चलते इन दोनों का फेल होना भारत के लिए चिंता की बात है क्योंकि 19 नवंबर से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अगर यह दोनों फेल होते हैं तो न्यूजीलैंड को हावी होने का मौका मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड को पटक टीम इंडिया ने जमाया 'दोहरा शतक', इस मुकाम पर पहुंचने वाली बनी सिर्फ दूसरी टीम

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड के दो गेंदबाज हुए बाहर, एक तीसरे T20I से रहेगा गायब तो दूसरा पूरी सीरीज में नहीं आएगा नजर; जानिए ताजा अपडेट