विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND W vs NED W Live Streaming: पाकिस्‍तान को रौंदने बाद नीदरलैंड से भिड़ेंगी भारतीय बेटियां, TV-मोबाइल पर ऐसे देखें मैच

Published: Tue, 16 Jun 2026 05:39 PM (IST)

विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 में भारतीय टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

भारतीय महिला टीम।

भारतीय महिला टीम।

HighLights

  1. भारत ने जीत के साथ किया विश्‍व कप का आगाज 

  2. पहले मैच में पाकिस्‍तान को 64 रन से हराया था

  3. अब नीदरलैंड महिला टीम से होगी टक्‍कर

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 में भारतीय टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। रविवार को खेले गए मैच में भारतीय महिलाओं ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्‍तान को 64 रन से करारी शिकस्‍त दी। अब अपने अगले मैच में हरमनप्रीत कौर की कप्‍तानी वाली टीम नीदरलैंड से टकराएगी।

भारत की नजर जीत के सिलसिले को बरकरार रखने पर होगी। वहीं, बांग्‍लादेश से हारकर आ रही नीदरलैंड को कोशिश जीत का खाता खोलने पर होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत और नीदरलैंड के बीच मैच कब और कहां खेला जाएगा? साथ ही आप इसे टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल

भारत और नीदरलैंड के बीच विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 का 10वां मैच कब खेला जाएगा?

भारत और नीदरलैंड के बीच विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 का 10वां मैच बुधवार, 17 जून को खेला जाएगा।

भारत और नीदरलैंड के बीच विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 का 10वां मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और नीदरलैंड के बीच विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 का 10वां मैच लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा।

भारत और नीदरलैंड के बीच विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 का 10वां मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत और नीदरलैंड के बीच विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 का 10वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस 6:30 बजे होगा।

भारत और नीदरलैंड के बीच विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 के 10वें मैच को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

भारत और नीदरलैंड के बीच विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 के 10वें मैच को टीवी पर स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत और नीदरलैंड के बीच विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 के 10वें मैच को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

भारत और नीदरलैंड के बीच विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 के 10वें मैच को मोबाइल पर जियो हॉटस्‍टार एप पर देख सकते हैं। मैच से जुड़ी सभी अपडेट, मैच रिपोर्ट और अन्‍य खबरें आपको दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर पढ़ने को मिलेंगी।

नीदरलैंड महिला टीम

बैबेट डी लीडे (कप्तान), कैरोलीन डी लैंग, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, हन्ना लैंडहीर, हीथर सीजर्स, आइरिस ज्विलिंग, इसाबेल वान डेर वोनिंग, लारा लीमहुइस, मायरथे वान डेन राड, फेबे मोल्केनबोअर, रॉबिन रिज्के, रोजाली लॉरेंस, सान्या खुराना, सिल्वर सीजर्स, स्टर्रे कालिस।

भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।

यह भी पढ़ें- IND W vs PAK W Highlights: दीप्ति शर्मा की फिरकी में उलझी पाकिस्तान टीम, भारत ने पाकिस्‍तान को 64 रन से रौंदा

यह भी पढ़ें- 12 जून से इंग्‍लैंड में होगी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 की शुरुआत, लॉर्ड्स करेगा फाइनल की मेजबानी