विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिर्फ कोहली और रोहित ही नहीं, विंडीज़ को अब लग रहा है इस भारतीय खिलाड़ी से डर

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Wed, 24 Oct 2018 11:31 AM (IST)Updated: Wed, 24 Oct 2018 12:39 PM (IST)

दूसरे वनडे मैच विंडीज़ के गेंदबाजों को विराट और रोहित के साथ-साथ एक और भारतीय दिग्गज खिलाड़ी से बच कर रहना होगा।

सिर्फ कोहली और रोहित ही नहीं, विंडीज़ को अब लग रहा है इस भारतीय खिलाड़ी से डर
सिर्फ कोहली और रोहित ही नहीं, विंडीज़ को अब लग रहा है इस भारतीय खिलाड़ी से डर

विशाखापत्तनम, जेएनएन। विशाखापत्तनम में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच विंडीज़ के गेंदबाजों को विराट और रोहित के साथ-साथ एक और भारतीय दिग्गज खिलाड़ी से बच कर रहना होगा। इस मैदान पर जो खिलाड़ी और भी ज़्यादा खूंखार हो जाता है, वो है टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी।

धौनी ने एसीए-वीडीसीए स्टेडियम की पिच का मुआयना करने के बाद इस शहर से जुड़ी अपनी यादों को ताजा किया जहां उन्होंने 13 साल पहले पाकिस्तान के खिलाफ 148 रन की पारी खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी धाक जमाई थी।

दो बार के विश्व कप विजेता भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने बुधवार को खेले जाने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच से पहले पिच का मुआयना किया और मैदानकर्मियों से संक्षिप्त बातचीत की।

37 साल के धौनी ने अपने करियर का आगाज बांग्लादेश के खिलाफ किया था लेकिन उन्हें पहचान मिली 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ इस मैदान पर खेले गये मैच से जिसमें उन्होंने तीसरे क्रम पर उतरकर 148 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। भारतीय टीम ने यह मैच जीता और धौनी ने फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा।  उस मैच में सहवाग ने भी 40 गेंद में 74 रन की पारी खेली थी लेकिन धौनी के शतक ने उसे फीका कर दिया था।

बीसीसीआइ ने ट्वीट किया, ‘बादशाह यहां है। यह वही मैदान और शहर है जिससे उन्हें खास लगाव है। यहां से बहुत सारी यादें जुड़ी हुई है। कल भी कुछ यादगार करो।’

एसीए-वीडीसीए मैदान पर धौनी का रिकॉर्ड

धौनी ने इस मैदान पर अब तक चार बार बल्लेबाजी की है। उन्होंने यहां 80 के शानदार औसत और 100 से ऊपर के स्ट्राइक रेट के साथ लगभग 250 रन बनाए हैं। 

धौनी कर सकते हैं ये कमाल

धौनी ने भारत की तरफ से हालांकि 9949 रन बनाए हैं और उन्हें अपनी राष्ट्रीय टीम की तरफ से वनडे में 10,000 रन पूरे करने के लिए 51 रन की दरकार है। धौनी ने 2007 में एशिया एकादश की तरफ से खेलते हुए अफ्रीका एकादश के खिलाफ तीन मैचों में 174 रन बनाए थे जिससे वह हाल में समाप्त हुए एशिया कप के दौरान ‘दस हजारी’ क्लब में शामिल हो गए थे।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।