विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs WI: आखिरी तीन वनडे के लिए हुआ टीम इंडिया का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Thu, 25 Oct 2018 03:45 PM (IST)Updated: Thu, 25 Oct 2018 03:56 PM (IST)

गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज़ को मात दी थी। विशाखापत्तनम में खेला गया दूसरा वनडे मैच टाई रहा था।

Ind vs WI: आखिरी तीन वनडे के लिए हुआ टीम इंडिया का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
Ind vs WI: आखिरी तीन वनडे के लिए हुआ टीम इंडिया का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेली जा रही मौजूदा वनडे सीरीज़ के आखिरी तीन मुकाबलों के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। आखिरी तीन वनडे मैचों की लिए टीम इंडिया की 15 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है।

आखिरी तीन मुकाबलों के लिए टीम में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है। वहीं मोहम्मद शमी को टीम से बाहर किया गया है। बीसीसीआइ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। 

आखिरी तीन वनडे के लिए टीम इंडिया

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाति रायुडू, रिषभ पंत, महेंद्र सिंह धौनी, मनीष पांडे, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, उमेश यादव।

गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज़ को मात दी थी। विशाखापत्तनम में खेला गया दूसरा वनडे मैच टाई रहा था। मेहमान टीम को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रन बनाने थे। स्ट्राइक पर मौजूद शाइ होप ने आखिरी गेंद पर चौका लगा दिया और मैच टाई रहा। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब भी भारतीय टीम 1-0 से आगे है।

इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 321 रन बनाए थे। भारत की तरफ से विराट कोहली ने सबसे अधिक नाबाद 157 रन की पारी खेली। इस मैच को जीतने के लिए मेहमान टीम को 322 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन कैरेबियाई टीम शाइ होप की नाबाद 123 रन की पारी के दम पर इस मैच को जीत पाने में सफल नहीं रही। वेस्टइंडीज की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 321 रन बनाए। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि इंडीज की टीम मैच जीत जाएगी लेकिन आखिरी वक्त पर भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की और मैच टाई रहा।

दोनों देशों के बीच अब तीसरा वनडे मैच शनिवार को खेला जाएगा। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।