विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs WI: इंदौर से छिनी दूसरे वनडे की मेजबानी, अब इस मैदान पर होगा मैच

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Wed, 26 Sep 2018 04:21 PM (IST)Updated: Thu, 04 Oct 2018 08:53 AM (IST)

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच पहले दो टेस्ट मैच की सीरीज़ खेली जाएगी। इसके बाद वनडे सीरीज़ खेली जानी है।

Ind vs WI: इंदौर से छिनी दूसरे वनडे की मेजबानी, अब इस मैदान पर होगा मैच
Ind vs WI: इंदौर से छिनी दूसरे वनडे की मेजबानी, अब इस मैदान पर होगा मैच

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेला जाने वाला दूसरा वनडे मैच अब इंदौर के होल्कर मैदान पर नहीं खेला जाएगा। 24 अक्टूबर इंदौर में होने वाले इस मैच को अब विशाखापत्तनम शिफ्ट कर दिया गया है। भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच पहले दो टेस्ट मैच की सीरीज़ खेली जाएगी। इसके बाद वनडे सीरीज़ खेली जानी है।

इस वजह से शिफ्ट हुआ मैच

बीसीसीआइ और मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के बीच मैच टिकट को लेकर विवाद चल रहा था। दरअसल एमपीसीए अपने सदस्यों को चार-चार मुफ्त पास देता है। बीते दिनों संविधान संशोधन के लिए हुई बैठक के दौरान जब सदस्यों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत मुफ्त पास की संख्या कम होने की जानकारी दी गई थी तो जमकर हंगामा हुआ था। कुछ सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए सचिव मिलिंद कनमडीकर से विवाद भी किया था। इसी तरह की व्यवहारिक समस्या अन्य राज्य संघों के सामने भी है। 

बीसीसीआइ ने एमपीसीए से करीब 1250 पास मांगे थे, जिसे देने में एमपीसीए को व्यवहारिक दिक्कतें आ रही थीं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत 10 प्रतिशत पास ही दिए जा सकते हैं।

बीसीसीआइ को पवेलियन के पास चाहिए थे और मुख्य पवेलियन की क्षमता 7200 है। ऐसे में पवेलियन के 720 से ज्यादा मुफ्त पास नहीं दिए जा सकते। एमपीसीए ने इस मामले में बोर्ड को अपना रख स्पष्ट करने के लिए कई बार रिमाइंडर भेजा था।

हालांकि एमपीसीए और बीसीसीआइ के बीच टिकटों का ये विवाद नहीं सुलझा और अब दूसरे वनडे मैच को विशाखापत्तनम शिफ्ट कर दिया गया है।

वेस्टइंडीज़ के भारत दौरे का शेड्यूल

टेस्ट सीरीज़ 4 अक्टूबर से राजकोट में शुरू होगी। दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ के बाद कैरिबियाई टीम पांच वनडे मैच की सीरीज़ खेलेगी। इसके बाद नवंबर में भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी।

टेस्ट सीरीज़ का शेड्यूल

पहला टेस्ट- 4-8 अक्टूबर, राजकोट

दूसरा टेस्ट-12-16 अक्टूबर, हैदराबाद

वनडे सीरीज़ का शेड्यूल

पहला वनडे- 21 अक्टूबर, गुवाहाटी

दूसरा वनडे- 24 अक्टूबर, विशाखापत्तनम

तीसरा वनडे- 27 अक्टूबर, पुणे

चौथा वनडे- 29 अक्टूबर, मुंबई

पांचवां वनडे-  01 नवंबर, तिरुवनंतपुरम

टी-20 सीरीज़ का शेड्यूल

पहला टी-20- 04 नवंबर, कोलकाता

दूसरा टी-20- 06 नवंबर, लखनऊ

तीसरा टी-20- 11 नवंबर, चेन्नई

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।