विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs WI: शतक से चूके पंत लेकिन फिर भी जीत लिए करोड़ों दिल

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Fri, 05 Oct 2018 11:15 AM (IST)

रिषभ पंत ने अपनी इस पारी में 8 चौके और 4 आसमानी छक्के लगाए।

IND vs WI: शतक से चूके पंत लेकिन फिर भी जीत लिए करोड़ों दिल
IND vs WI: शतक से चूके पंत लेकिन फिर भी जीत लिए करोड़ों दिल

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और वेस्टइंडीज के बीच राजकोट में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम के नए स्टार और विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत भले ही अपने दूसरे टेस्ट शतक से चूक गए और 92 रन पर आउट हो गए लेकिन उनकी इस पारी ने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया। पंत अपने शतक से केवल 8 रन से चूक गए लेकिन दूसरे दिन उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की खूब धुनाई की।

रिषभ पंत ने अपनी इस पारी में 8 चौके और 4 आसमानी छक्के लगाए। पंत पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद 20 गेंद पर 17 रन पर नाबाद थे लेकिन दूसरे दिन उन्होंने शुरुआत से ही तेज बल्लेबाजी की। उनकी मानसिकता इस बात ये भी समझ सकते हैं कि उन्होंने अपने 50 रन भी छक्के की मदद से पूरे किए। इस दौरान उन्होंने अपने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर 133 रन की साझेदारी भी की।

 विराट का 24वां टेस्ट शतक

पहले टेस्ट के दूसरे दिन विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 24वां शतक पूरा किया। शानदार फॉर्म में चल रहे विराट ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की अच्छी खासी क्लास लगाई और मैदान के हर कोने में शॉट खेले।

विराट ने अपनी इस पारी में 7 चौके लगाए। वैसे विराट अब तक अपने करियर में 71 टेस्ट में करीब 54 की औसत से 6150 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान विराट ने 24 शतक और 19 अर्धशतक लगाए। टेस्ट क्रिकेट में विराट ने 6 दोहरे शतक भी लगाए हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।