विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: जब अपनी ही गेंद पर कॉमेंट्री करते दिखाई दिए कुलदीप यादव

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Sun, 07 Oct 2018 03:11 PM (IST)Updated: Mon, 08 Oct 2018 08:42 AM (IST)

कुलदीप ने राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में 57 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए।

Video: जब अपनी ही गेंद पर कॉमेंट्री करते दिखाई दिए कुलदीप यादव
Video: जब अपनी ही गेंद पर कॉमेंट्री करते दिखाई दिए कुलदीप यादव

राजकोट, जेएनएन। राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज़ की कमर तोड़ दी। इसी के साथ कुलदीप यादव तीनों प्रारूपों में पांच विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे और भारत के पहले गेंदबाज भी बने। कुलदीप ने राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में 57 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। कुलदीप की इस गेंदबाज़ी की बदौलत ही कोहली एंड कंपनी ने वेस्टइंडीज़ को पहले ही टेस्ट में तीन दिन के अंदर पारी और 272 रन से करारी शिकस्त देकर टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

राजकोट में 'पंच' लगाने के बाद कुलदीप ने की कॉमेंट्री

राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में कुलदीप ने विंडीज के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। विंडीज के बल्लेबाजों को क्रीज पर समय बिताने की जरूरत थी, लेकिन वह मैच को जल्दी खत्म करने के लिए तैयार थे। इसका भुगतान उन्हें मैच हारकर चुकाना पड़ा। पहले उन्होंने शाई होप को चलता किया, इसके बाद शिमरोन हेटमायर का विकेट निकाला। कुलदीप ने शानदार गुगली पर सुनील एंब्रिस को चलता कर दिया। भारत के मैच जीतने के बाद कुलदीप यादव अपनी ही गेंद पर कॉमेंट्री भी करते नज़र आए।

भारत की जीत के बाद बीसीसीआइ ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है जिसमें कुलदीप यादव राजकोट टेस्ट में अपनी ही गेंदबाज़ी को देखते हुए उस पर कॉमेंट्री करते नज़र आ रहे हैं। 

(आप भी देखिए ये वीडियो)

भारत का शानदार प्रदर्शन 

राजकोट में भारत ने पहली पारी नौ विकेट पर 649 रन पर घोषित की थी। वेस्टइंडीज की पहली पारी 181 रन पर ऑलआउट हुई। इसके बाद विराट ने उन्हें फॉलोऑन खेलने के लिए कहा। उसकी दूसरी पारी 50.5 ओवर में 196 रन पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चार तो दूसरी पारी में चाइनामैन कुलदीप यादव ने पांच विकेट लिए। कुलदीप तीनों प्रारूपों में पांच विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे और भारत के पहले गेंदबाज भी बने। अश्विन ने मैच के तीसरे दिन शानदार गेंदबाजी की और विंडीज को पहली पारी में ऑलआउट करने में अहम भूमिका निभाई। तो दूसरी पारी में कुलदीप ने विंडीज के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद कहा कि हम समझ सकते हैं कि जिस तरह की काबिलियत हमारे पास है हम किसी भी टीम को इन परिस्थितियों में हरा सकते हैं। विंडीज के प्रदर्शन पर बोलने के लिए कुछ भी नहीं है। हमें उम्मीद है कि वह गलतियों में सुधार करेंगे। हमारे खिलाड़ियों ने इस मैच में खेल के हर क्षेत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।