यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs WI: क्या दिवाली से पहले ही पांड्या परिवार को मिल जाएगा सबसे बड़ा गिफ्ट?
क्रुणाल अभी तक मात्र 1 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं लेकिन 43 लिस्ट ए और 62 टी20 मैचों में उनका प्रदर्शन जोरदार रहा है।

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के बाद अब टी-20 सीरीज का रोमांच देखने को मिलेगा। दोनों देशों के बीच 4 नंवबर से टी-20 सीरीज का आगाज होगा। इस सीरीज में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या तो नहीं खेलेंगे लेकिन हां एक और पांड्या उनकी जगह ले सकती है। पांड्या फैमिली को दिवाली से पहले ही उनका गिफ्ट मिल सकता है।
अब एक परिवार के दो भाई टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करे तो इससे गर्व की बात क्या हो सकती है। आउ खुद उनके मां- बाप की भावना सोचिए, वह अपने बेटों पर कितना गर्व महसूस कर रहे होंगे।
शायद आपको ये तो पता ही होगा कि हार्दिक के भाई और ऑलराउंडर क्रुणाल को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है और उनका वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता टी20 में इंटरनेशनल डेब्यू करना तय लग रहा है। 27 वर्षीय क्रुणाल को वैसे तो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिल पाया था।
इस बार उन्हें वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुना गया है अपेक्षाकृत कमजोर कैरेबियाई टीम के खिलाफ उनके डेब्यू करने के प्रबल अवसर हैं। इस तरह पांड्या परिवार को दिवाली का तोहफा मिलेगा और घर का दूसरा बेटा भी टीम इंडिया की तरफ से खेलेगा।
क्रुणाल अपनी सफलता में लेडी लक को महत्व देते हैं। उनकी पिछले साल दिसंबर में शादी हुई और वे जनवरी में आईपीएल की नीलामी में सबसे महंगा अनकैप्ड प्लेयर बने। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 8.8 करोड़ में खरीदा था, जो उनकी बेस प्राइस से 22 गुना कीमत थी।
क्रुणाल अभी तक मात्र 1 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं लेकिन 43 लिस्ट ए और 62 टी20 मैचों में उनका प्रदर्शन जोरदार रहा है। 62 टी20 मैचों में उन्होंने 967 रन बनाए और 51 विकेट लिए हैं।
क्रुणाल के छोटे भाई हार्दिक चोट के कारण इस वक्त टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन वे तीनों फॉर्मेट में टीम के अहम हिस्सा है। अपने छोटे से करियर के दौरान वे 11 टेस्ट, 42 वनडे और 35 टी20 मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अपनी ऑलराउंड क्षमता के चलते वे कप्तान विराट के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक बन चुके हैं।